scriptसांसद प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बोल, कहा मीडिया वाले सब बेईमान हैं , देखें वीडियो | bjp leader Pragya Thakur : Controversial Statement for Media in Sehore | Patrika News

सांसद प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बोल, कहा मीडिया वाले सब बेईमान हैं , देखें वीडियो

locationसीहोरPublished: Sep 19, 2019 03:28:30 pm

Submitted by:

Amit Mishra

सांसद प्रज्ञा ठाकुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर वृद्धाआश्रम में फल वितरण करने सीहोर आईं थीं।

sehore.jpg

सीहोर। भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान Controversial Statement से एक बार फिर बवाल मच गया है। इस बार उन्होंने मीडिया media को बेईमान dishonest बताया है। सांसद प्रज्ञा ठाकुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन birthday PM Narendra Modi पर वृद्धाआश्रम old age home में फल वितरण करने सीहोर आईं थीं। कार्यक्रम के बाद जब मीडियाकर्मियों media persons ने उनसे बातचीत करनी चाही तो साध्वी ने Sadhvi said कहा कि मीडिया मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर पेश करता है। सीहोर का मीडिया बेईमान है। मालूम हो सांसद पहले भी विवादित बयान controversial statements earlier दे चुकी हैं।


सांसद पत्रकारों को कहे ‘अपशब्द’
भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने मीडिया को बेईमान बताया है। साध्वी प्रज्ञा से जब मीडिया ने सवाल पूछा तो वह भड़क गईं। उन्होंने कहा कि कोई पत्रकार ईमानदार नहीं है। हम बोल रहे हैं, सुनों तुम्हारी तारीफ, जितने भी सीहोर के मीडियावाले हैं सब बेईमान हैं। सांसद साध्वी प्रज्ञा के इस बयान से मीडियाकमियों ने नाराजगी जताई है। । सांसद साध्वी प्रज्ञा के इस बयान को लेकर पत्रकारों ने इसे प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा है। पत्रकारों ने साध्वी प्रज्ञा से माफी मांगने की मांग की है।

कई बार दे चुकी है बयान
यह पहली बार नहीं है कि साध्वी प्रज्ञा ने विवादित बयान दिया है। इससे पहले वह स्वच्छ भारत अभियान को लेकर भी ऐसी ही टिप्पणी कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि वह नालियां या शौचालयों को साफ करने के लिए सांसद नहीं बनी हैं।


तो क्या आप ऐसा सांसद चाहते हैं
दरअसल, सीहोर पहुंची साध्वी प्रज्ञा बोलीं कि मैं जिस काम के लिए सांसद बनी हूं, वो काम करवाइए न। मैं नाली और शौचालय साफ करवाने के लिए थोड़े ही न सांसद बनी हूं। मैं आपकी समस्याओं को सुनूंगी और लोकसभा में जाकर उठाऊंगी। देश के कई ऐसे सांसद हैं जो पंद्रह साल से हैं, लेकिन संसद में एक भी सवाल नहीं पूंछे हैं। तो क्या आप ऐसा सांसद चाहते हैं। साध्वी ने कहा कि मैं नाली साफ करने के लिए नहीं बनूं। हम आपके शौचालय साफ करने के लिए नहीं बनाए गए हैं। हम जिस काम के लिए बने हैं, वो काम ईमानदारी से करेंगे। ये हमारा पहले भी कहना था और करना है और आगे भी करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो