कार्यक्रम को भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने भी संबोधित किया। साध्वी ने कहा कि मध्यप्रदेश की भूमि बहुत उपजाऊ, अच्छी फसल होती है, फिर भी दो चार खरपतवार ऊग ही आते हैं। फसल में जो खरपतवार होते हैं, उनका इलाज किसान जानता है। खरपतवार को कैसे खत्म करना है। मैं सिर्फ इतना कहती हूं हमारे देश में फसल अच्छी हो, सब खुशहाल रहे, इसमें जो खरतपवार उगे हैं उन्हें कैसे नष्ट करना है ये सब जानते हैं। दुश्मनों को कैसे समाप्त करना है ये देशभक्त ही जानते हैं। किसी को जलाकर नष्ट किया जाता है किसी को उखाड़कर फेका जाता है। इसको कैसे खत्म करना है ये आप जानते हो। चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद साध्वी ने सीहोर में रोड शो किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष अमीता अरोरा, भाजपा जिला अध्यक्ष सीताराम यादव, मंडल अध्यक्ष प्रिंस राठौर, पूर्व विधायक मदनलाल त्यागी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल आरोरा, राजेश राठौर, अरूणा राय आदि मौजूद थे।
शहर में किया रोड शो
लीसा टॉकीज परिसर में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद साध्वी ने रथ पर सवार होकर रोड शो किया। साध्वी का जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद साध्वी ग्रामीण क्षेत्र के लिए निकल गईं। गुरुवार को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सीहोर विधानसभा के करीब एक दर्जन गांव का दौरा किया है।
सांसद संजर ने मांगी माफी
मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद आलोक संजर भावुक हो गए। संजर ने हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं से माफी मांगी। संजर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पांच साल आपने जो प्यास, स्नेह दिया में उसके लिए आभारी हूं। इन पांच साल में यदि कोई गलती हो गई हो तो मुझे माफ करना। संजर ने कहा कि मुझे चार लाख वोटों से जिताया, इस बार हम सब की ईज्जत दाव पर लगी है, साध्वी को पांच साल वोट से जिताना है।