scriptसमय पर रिजल्ट के लिए अब सीहोर का सहारा | Board Exam : Board of Education sent six districts Copy of Sehore | Patrika News

समय पर रिजल्ट के लिए अब सीहोर का सहारा

locationसीहोरPublished: Apr 24, 2016 11:45:00 pm

Submitted by:

Bharat pandey

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने भेजी जांचने में लेटलतीफी करने वाले छह जिलों की 83 हजार कॉपियां

sehore

sehore


सीहोर। समय पर परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हर जिले को तय समय पर 24 अप्रैल तक का समय कापियों के मूल्यांकन के लिए तय किया था। लेकिन जिले के पड़ोसी जिलों में मूल्यांकन कार्य इतनी लेटलतीफी से किया गया कि परीक्षा परिणाम पर असर पड़ता। मूल्यांकन कार्य में लगातार होते विलंब को देखते हुए अब माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सीहोर जिले का सहारा लिया है।

जिले का मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो जाने के बाद अब अलग-अलग जिलों से मूल्यांकन के लिए बची कापियों को सीहोर भेजा जा रहा है। पिछले तीन दिनों में जिला मुख्यालय के मूल्यांकन केन्द्र पर आधा दर्जन जिलों की 83 हजार से अधिक कापियां जांचने के लिए पहुंचाई जा चुकी है। अभी कुछ ओर कापियां आने की संभावनाएं है। जिला मुख्यालय पर उत्कृष्ट विद्यालय को मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया था। यहां 15 मार्च से मूल्यांकन कार्य प्रारंभ किया गया था, जो 22 अप्रैल तक चला। इस दौरान कक्षा दस व 12 की कुल दो लाख 24 हजार कापियां चैक की गई। इधर दूसरे जिलों में भी इसी समयावधि में मूल्यांकन कार्य किया गया, लेकिन यह समय पर पूरा नहीं हो सका। जिसे पूरा करने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 23 अप्रैल से सीहोर बची हुई कापियां पहुंचाई जा रही है, अब तक सीहोर में 12 हजार संस्कृत कापियां, 20 हजार कृषि, 14860 कापियां वाणिज्य, 12 हजार हिंदी व 14 हजार कापियां भौतिकी विषय की पहुंचाई गई है। इन कापियों को जांचने के लिए 29 अपै्रल तक का समय दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो