scriptबुदनी विधानसभा भारत की सबसे आदर्श विधानसभा बनेगी: सीएम | Budni Vidhan Sabha will be India's most ideal assembly: CM | Patrika News

बुदनी विधानसभा भारत की सबसे आदर्श विधानसभा बनेगी: सीएम

locationसीहोरPublished: Mar 12, 2018 12:46:53 pm

Submitted by:

brajesh tiwari

रेहटी, नसरुल्लागंज, बुदनी के १८९ गांव में नर्मदा का पानी घर-घर पहुंचेगा, रेहटी में ५१४ करोड़ विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन.

news

Sehore. CM inaugurates development works of 514 crores and Bhumi Pujan

रेहटी. मां के गर्भ से बच्चे का उसके जीवन के अंत तक भाजपा सरकार ने कई योजनाएं चलाकर जनता को सौगात दी है। तीन माह मां के गर्भ में जब बच्चा होगा हर गरीब महिला को 4 हजार रुपए और प्रसव के बाद उसे १२ हजार रुपए मिलेंगे। गरीब के अंतिम संस्कार के लिए 5 हजार नकद मिलेंगे। कोई भी गरीब अब बिना आवास के नहीं रहेगा। तीन वर्ष में हर गरीब के पास अपना एक मकान होगा।

यह बातें रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करोड़ों से बनी नवीन बस स्टैंड का लोकार्पण और ५२० प्र्रधानमंत्री आवास का भूमिपूजन किया। वहीं करोड़ों की लागत से बनी मप्र जल निगम मर्यादित मरदानपुर ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना का शुभारंभ करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने अकेले रेहटी में ५१४ करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

उन्होंने आगे कहा कि बुदनी विधानसभा को भारत की सबसे आदर्श विधानसभा बनाऊंगा। जो मैंने सपने रेहटी के विकास के लिए देखे थे वह पूरे हुए हैं। कार्यक्रम को नगर परिषद अध्यक्ष सुनिता हरिनारायण चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने नगर परिषद चुनाव के समय जो विकास के वायदे किए थे उसे कहीं अधिक रेहटी को दिया है। रेहटी स्मार्ट सिटी बनने की ओर अग्रसर है। इस बार बुदनी विधानसभा चुनाव में २ लाख का आंकड़ा सीएम पार करेंगे। वहीं प्रदेश में भी २०० सीट का आंकड़ा पार करेंगे।

रेहटी, नसरुल्लागंज, बुदनी के १८९ गांव में नर्मदा का पानी घर-घर पहुंचेगा। अब रेहटी नसरूल्लागंज, बुदनी के १८९ गांव में नर्मदा का पानी घर घर पहुंचेगा। 514.26 करोड़ रुपए लागत के 35 निर्माण कामों का लोकार्पण और शिलान्यास में 274.67 करोड़ रुपए लागत की मरदान पुर समूह जल प्रदाय योजना का लोकार्पण शामिल है। इसके साथ लोक निर्माण विभाग द्वारा बनवाए जाने वाले 82.50 किमी लम्बे मार्गो का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने किया। मालीवायॉं-झोलियापुर से वीरपुरा तक 33.85 किमी लंबी सड़क का लोकार्पण भी उन्होंने किया। इसके निर्माण पर 49 करोड़ रुपए की लागत आई है तथा इससे 35 ग्राम पंचायतों को आवागमन की सुविधा होगी।

भांजियों को अब ५० प्रतिशत आरक्षण
कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राएं भी उपस्थित होने से मुख्यमंत्री ने कहा कि भांजियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। अब उनका मामा भांजियों को शिक्षा विभाग में ५० प्रतिशत आरक्षण,पुलिस विभाग में ३० प्र्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। वहीं भांजे और भांजियां १२वीं बोर्ड में ७० प्रतिशत से अधिक अंक लाते हैं तो आगे की पढ़ाई का खर्च भाजपा सरकार उठाएगी।

इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री रामपाल ङ्क्षसह, अपेक्स बैंकाध्यक्ष रमाकांत भार्गव, वन विक ास निगम अध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा, वेयर हाऊस कार्पोरेशन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, रघुनाथ सिंह भाटी, नगर परिषद अध्यक्ष सुनिता हरिनारायण चौहान, डायरेक्टर गृह निर्माण की प्र्रदेश सदस्य मीना राजेंद्र पटेल, महिला आयोग की सदस्य सूर्या सुरेश चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष बुदनी पुष्पा विजय सिंह राजपूूत, लघु वनोपज के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण साहू, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश राजपूत, जनपद पंचायत बुदनी अध्यक्ष बिमला रामनारायण साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो