scriptCAA, NRC के विरोध में किया प्रदर्शन,कानून को दिया गलत करार, देखें वीडियो | CAA, protest against NRC, see video | Patrika News

CAA, NRC के विरोध में किया प्रदर्शन,कानून को दिया गलत करार, देखें वीडियो

locationसीहोरPublished: Jan 24, 2020 06:19:06 pm

Submitted by:

Amit Mishra

आष्टा के सुभाष मैदान पर मुस्लिम संगठन के साथ अन्य संगठन ने धरना प्रदर्शन किया।

CAA, NRC के विरोध में किया प्रदर्शन,कानून को दिया गलत करार,द देखें वीडियो

CAA, NRC के विरोध में किया प्रदर्शन,कानून को दिया गलत करार,द देखें वीडियो

सीहोर @कुलदीप सास्वत की रिपोर्ट…
नागरिकता संशोधन कानून सीएए, एनआरसी के खिलाफ सीहोर जिले के आष्टा शहर में संविधान बचाओं संघर्ष समिति के तत्वाधान में मुस्लिम संगठन सहित अन्य संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया। यहां सुभाष मैदान पर हुए धरना प्रदर्शन में इस कानून को गलत करार दिया। नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद से ही देशभर में कई लोग इसके विरोध में आ गए हैं। इसी के तहत आष्टा के सुभाष मैदान पर मुस्लिम संगठन के साथ अन्य संगठन ने धरना प्रदर्शन किया। इसमें आए संगठन के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला और इस कानून को लागू नहीं करने की बात कहीं।


चप्पे-चप्पे पर पुलिस
विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए आष्टा शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था। इसमें पुराना बस स्टैंड से भोपाल नाके के बीच में सबसे ज्यादा पुलिस बल तैनात था। वहीं प्रशासन ने भी बीच में मुआयना कर स्थिति को देखा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो