script‘संकट आने वाला था तो परमात्मा ने हमारी सरकार बनाई, जान बचाई अब जहान बचाना है..’ | CM Shivraj said govt will compensate loss of flood affected people | Patrika News

‘संकट आने वाला था तो परमात्मा ने हमारी सरकार बनाई, जान बचाई अब जहान बचाना है..’

locationसीहोरPublished: Sep 02, 2020 07:00:50 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

बाढ़ ग्रस्त इलाके में सीएम शिवराज ने बाढ़ प्रभावितों से आपदा शिविर में किया संवाद, कांग्रेस पर भी जमकर बरसे शिवराज…

cm_shivraj.jpg

सीहोर. सीहोर जिले के बाढ़ग्रस्त इलाके सोमलबाड़ा से शाहजंग के नागरिकों से बाढ़ आपदा शिविर में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संवाद किया। बाढ़ पीड़ितों से संवाद के दौरान सीएम शिवराज ने बाढ़ प्रभावितों को उचित मुआवजा देने का ऐलान किया और ये विश्वास दिलाया कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश की सरकार प्रभावितों के साथ है और उनके नुकसान की भरपाई की जाएगी। सीएम शिवराज ने संवाद के दौरान कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि जो पीड़ितों का दर्द जानने के लिए भी मैदान पर नहीं उतरे वो उन पर प्रश्न उठा रहे हैं।

जान बचाई अब जहान बचाना है- सीएम
बाढ़ प्रभावितों से संवाद करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैंने जब मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो #COVID19 का संकट आ गया था। उसके बाद ही प्रदेश में बाढ़ का संकट आ गया। परमात्मा को यह लगा कि संकट आने वाला है इसलिए हमारी सरकार बनी जिससे जनता की बेहतर से बेहतर सेवा हो सके। हमारी सरकार ने दिन और रात एक करके कंट्रोल रूम बनाकर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति पर नजर रखी। अधिकारी, जनप्रतिनिधि और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक राहतकार्य में डट गए। नर्मदा मैया की कृपा से जो लोग फंस गए थे, उन्हें हमने सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया। हमने जान बचा ली है, अब जहान भी बचाना है। यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। सीएम शिवराज ने आगे कहा कि ये सच है कि सरकार का खजाना खाली है और सरकार के पास पैसे नहीं हैं लेकिन इसकी मुझे चिंता नहीं है। मैं कहीं से भी पैसे लाऊंगा लेकिन जितने भी लोगों का नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। किसानों को भी उनके नुकसान की भरपाई की जाएगी। 14 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं सबका ध्यान रखना है, सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सभी को आधा-आधा क्विंटल गेहूं और 5-5 लीटर केरोसिन दिया जाए।

देखें वीडियो-

 

//www.dailymotion.com/embed/video/x7vx49t?autoplay=1?feature=oembed

कांग्रेस पर बरसे सीएम शिवराज
बाढ़ प्रभावितों से संवाद करने के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। सीएम शिवराज ने कहा कि भाजपा की सरकार संवेदनशील सरकार है। मुझे आश्चर्य है कि कांग्रेस के लोग मुझ पर बाढ़ टूरिज्म का आरोप लगा रहे हैं। जो लोग खुद बाढ़ का हाल जानने के लिए घरों से बाहर नहीं निकले वो हम पर आरोप लगा रहे हैं। हम जनता से जुड़े हुए लोग हैं और इसलिए जनता के बीच जाएंगे और हर संभव मदद बाढ़ प्रभावितों को दी जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो