scriptसलकनपुर में 44 करोड़ के विकास कार्य शुरू, सीएम ने दी बड़ी सौगातें | cm shivraj singh salkanpur temple visit | Patrika News

सलकनपुर में 44 करोड़ के विकास कार्य शुरू, सीएम ने दी बड़ी सौगातें

locationसीहोरPublished: May 24, 2022 06:05:08 pm

Submitted by:

Manish Gite

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा- दिलों में दरार नहीं रहेगी, प्रेम की गंगा बहेगी…>

shiv.png

सीहोर. हर गरीब का घर बने, हर मां-बहन की इज्जत बढ़े, हर बेटा-बेटी सम्मान के साथ आगे बढ़े इसका संकल्प लेकर सरकार चला रहा हूं। मैं अपनी जिम्मेदारी पूरी करूंगा। जल्द ही अपने बेटा- बेटी पढ़ाई कर पाएं और जिनमें क्षमता, बुद्धि, प्रतिभा है उन बच्चों की पढ़ाई का पूरा इंतजाम हम करवाएंगे। चिंता मत करना अपने बच्चे आगे बढ़ते रहे उसका भी इंतजाम करेंगे।

यह बात सलकनपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब कल्याण हो, किसानों के कल्याण की योजना हो, गांव के विकास की योजना हो, पंचायत समाज सुधार के कार्यक्रम हो हम सब आयोजित करेंगे।

दिलों में दरार नहीं रहेगी, प्रेम की गंगा बहेगी…मिलकर सब को गले लगाएंगे और ऐसा विकास करेंगे की लोग देखते रह जाएंगे। अलग बनेगा हमारा क्षेत्र, अलग बनेगा मध्यप्रदेश यही संदेश मेरा है। इसी में सब का सहयोग चाहता हूं। सीएम ने कार्यक्रम में प्राकृतिक खेत पर जोर किया।

सीएम ने किसानों से कहा कि गोबर, गोमूत्र से जीवामृत बनवाकर खेती करते हैं तो फसल का उत्पादन अच्छा होगा। सीएम ने कहा कि पूरी जमीन में नहीं, बल्कि शुरुआत आधा एकड़ जमीन में ही प्राकृतिक खेती कर देखें। इससे बहुत फायदा मिलेगा। सीएम ने कहा कि जीवामृत आदि बनाने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

 

करोड़ों के कार्यों का किया भूमिपूजन

मुख्यमंत्री ने सलकनपुर में मां बिजासन की भी पूजा-अर्चना की। वही पर्यटन विकास विभाग के करीब 44 करोड़ रुपए के निर्माण और विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किया। इस दौरान कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान तेज हवाएं चलने के कारण कई फ्लेक्स गिरने की भी बात सामने आई है।

ट्रेंडिंग वीडियो