scriptमां विजयासन से मुख्यमंत्री ने की मध्यप्रदेश की सुख समृद्धि की कामना | CM wished for happiness and prosperity from Mother Vijayasn | Patrika News

मां विजयासन से मुख्यमंत्री ने की मध्यप्रदेश की सुख समृद्धि की कामना

locationसीहोरPublished: Oct 13, 2021 09:46:57 pm

Submitted by:

Kuldeep Saraswat

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह और बेटे कुणाल चौहान के साथ पहुंचे सलकनपुर

मां विजयासन से मुख्यमंत्री ने की मध्यप्रदेश की सुख समृद्धि की कामना

मां विजयासन से मुख्यमंत्री ने की मध्यप्रदेश की सुख समृद्धि की कामना

सीहोर. शारदीय नवरात्रि पर्व की अष्टमीं को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह और बेटे कुणाल चौहान के साथ सलकनपुर मां विजयासन देवी के दर्शन करने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री नवरात्रि में हर साल देवी दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री ने मां विजयासन की विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब साढ़े चार बजे सलकनपुर देवी मंदिर पहुंचे थे। यहां करीब आधा घंटे मां विजयासन की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया, उसके साथ जिले के आला-अफसरों के साथ करीब 30 से 40 मिनट की बैठक की और फिर भोपाल के लिए वापस चले गए। बताया जा रहा है कि बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सलकनपुर मंदिर की व्यवस्था और इसे विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बनाने को लेकर बातचीत की है। बुधवार को सलकनपुर देवी धाम में करीब 60 से 70 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हैं। मंदिर परिसर में अल सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, देर शाम तक मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवी की पूजा अर्चना के बाद सलकनपुर मंदिर परिसर में उन्नति सीएलएफ महिला स्व सहायता की महिलाओं द्वारा बनाया गए प्रसाद ‘सलकनपुर भोगÓ के बारे में समूह की सचिव अनिता मेहरा से चर्चा की। मेहरा ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस नवरात्री में समूह द्वारा 5 लाख 25 हजार रुपए के प्रसाद का विक्रय किया गया है। यह प्रसाद महाकाल भोग की तरह ही बनाया गया है और श्रद्धालुओं द्वारा इसे पसंद किया जा रहा है। इस कार्य में स्व-सहायता की समूह की 36 महिलाएं जुड़ी है। मुख्यमंत्री Ÿने समूह की महिलाओं को अपने काम का विस्तार करने तथा आर्थिक रूप से सशक्त बनने की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर भाजपा नेता पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष गुरु प्रसाद शर्मा, भाजपा रवि मालवीय, राजेन्द्र सिंह राजपूत, सलकनपूर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय आदि मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो