scriptरामराज धार्मिक राज नहीं है, एक ऐसा राज है, जहां सभी को लाभ मिले: योगी | CM yogi news in sehore | Patrika News

रामराज धार्मिक राज नहीं है, एक ऐसा राज है, जहां सभी को लाभ मिले: योगी

locationसीहोरPublished: Nov 21, 2018 10:29:54 pm

Submitted by:

Manoj vishwakarma

योगी बोले- अलगाववाद, अराजकता और भ्रष्टाचार की जड़ कांग्रेस

patrika news

रामराज धार्मिक राज नहीं है, एक ऐसा राज है, जहां सभी को लाभ मिले: योगी

सीहोर/जावर. हमारा रामराज केवल एक धार्मिक राज नहीं है, एक ऐसा राज है, जहां बिना भेदभाव शासन की योजनाएं हर व्यक्ति तक पहुंच सके। इस देश की व्यवस्था में राम और रोटी एक साथ मिले और यह सारा कार्य भाजपा कर रही है। हम कांग्रेस की तरह निर्णय लेने में भवभीत नहीं होते कि वोट खिसक जाएगा। यदि भारत का प्रतीक और भारत के सम्मान का प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम राम की जन्मभूमि अयोध्या है, तो उस जनपद और कमिश्नरी का नाम अयोध्या ही होना चाहिए।
यदि हमारी आस्था के प्रतीक पौराणिक पहचान प्रयाग राज से है, तो फिर उस जनपद और कमिश्ररी का नाम प्रयागराज होना चाहिए और जब भी आवश्यकता पड़ेगी, जैसी भी भारत का सम्मान बढ़ेगा, हमारे महापुरुषों का सम्मान बढ़ेगा, जिसभी तरह से उनकी प्रेरणा से यह समाज प्रकाशित हो सक हो सकेगा, वह कार्य भाजपा बिना संकोच के करेगी। यह बात आष्टा विधानसभा के जावर में भाजपा उम्मीदवार रघुनाथ मालवीय के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही।
योगी ने कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों की उपज खरीदने, बेहतर बोनस देने की व्यवस्था भाजपा ने की है। गरीबों को खाद्यन्न देने का काम किया है, सड़कों पर जाल फैलाया है, जिस मध्यप्रदेश में बिजली नहीं मिलती थी, उसमें 24 घंटे बिजली देने की व्यवस्था की है। इस प्रदेश और देश में सबसे ज्यादा समय राज किया। कांग्रेस के राज में अराजकता, भ्रष्टाचार अव्यवस्था, गुंडागर्दी कांग्रेस की पहचान थे। कांग्रेस के इसी भ्रष्टाचार को देखते हुए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी ने कहा था कि १०० रुपए भेजते हैं, जमीन पर केवल 10 रुपया पहुंचता है, 90 रुपए कहां जाता था, कांग्रेस के दलाल गरीबों के इस रुपए को हजम कर जाते थे। मोदी जी प्रधानमंत्री बनी, मोदी जी ने कहा कि यदि 100 रुपए भेजेंगे तो 100 रुपए गरीब और किसाना, नौजवान के खाते में जाएगा, इस पर कोई डकैती नहीं डाल सकता है।
मजहब, जाति और क्षेत्र में नहीं बांटा

उन्होंने कहा आप कांग्रेस के समय यहां पर कितनी व्यापक अराजकता थी। कांग्रेस किस प्रकार से शोषण करती थी, कैसे अव्यवस्था फैलाती थी। रोजगार नहीं था, किसान आत्महत्या कर रहा था, गरीब भूखा मर रहा था, महिलाओं का सम्मान नहीं हो पा रहा था। हमने विकास की योजना में कोई भेदभाव नहीं किया। हमने न जाति के आधार पर, न क्षेत्र और भाषा के आधार पर, न मजहब के आधार पर किसी को बांटने का काम नहीं किया। हमने तो सबको जोडऩे का काम किया है। हमारा मानना है कि इस देेश के सभी संसाधनों पर इस देश के प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है। हमारे लिए यहां गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं के हितों का संरक्षण करना, इन तक शासन की योजनाओं को पहुंचाना, हर गरीब को बिजली मिले, घर की छत मिले। रसोई में गैस चूल्हा मिले स्वच्छता के मानकों के तहत शौचालय मिले। हर गरीब के घर में एक व्यक्ति के पास रोजगार हो, यह हमारे लिए रामराज की स्थापना का एक मानक है। पूरे देश के अंदर यदि आप आतंकवाद की स्थिति को देखते है तो इसकी जड़ में कांग्रेस है, नक्सलवाद की जड़ में कांग्रेस है। अलगाववाद, अराजकता और भ्रष्टाचार की जड़ में भी कांग्रेस है। यहां भ्रष्टाचार तो कांग्रेस की नस-नस में है। भ्रष्टाचार और कांग्रेस का चोली दामन का साथ हो गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो