scriptदेश के प्रथम प्रधानमंत्री को कांग्रेस नेताओं ने किया याद, देखें वीडियो | Congress leaders remember the country's first Prime Minister | Patrika News

देश के प्रथम प्रधानमंत्री को कांग्रेस नेताओं ने किया याद, देखें वीडियो

locationसीहोरPublished: Nov 14, 2019 12:42:40 pm

Submitted by:

Kuldeep Saraswat

– जिला कांग्रेस कार्यालय और नेहरू पार्क में मनाई गई प्रधानमंत्री पंडि़त जवाहर लाल नेहरू की जयंती

देश के प्रथम प्रधानमंत्री को कांग्रेस नेताओं ने किया याद, देखें वीडियो

देश के प्रथम प्रधानमंत्री को कांग्रेस नेताओं ने किया याद, देखें वीडियो

सीहोर। जिला कांग्रेस कार्यालय सीहोर और बस स्टेंड स्थित नेहरू पार्क में गुरुवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम जिला कांग्रेस के द्वारा किया गया था। कार्यक्रम के प्रमुख रूप से जिला कार्यकारी अध्यक्ष नईम नवाब ने शिरकत की।

ब्लाक कांग्रेस सीहोर के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि नेहरू जयंती पर सबसे पहले जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा की। युवाओं ने उनके बाद रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस नेताओं ने नेहरू के आदर्श कार्यकर्ताओं को बताए। इसके बाद कांग्रेसजन नेहरू पार्क पहुंचे। यहां पर स्थापित पंडित नेहरू प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेहरू के जीवन और उनके द्वारा देश के स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में दिए गए योगदान के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने किया।

इस मौके पर आईटी सेल जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र नागर, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ओम वर्मा, ओम दीप, दर्शन वर्मा, दामोदर राय, प्रेमबंधु शर्मा, राजाराम बडेभाई, राजेंद्र वर्मा,डॉ अनीस खान, नवेद खान, लोकेंद्र वर्मा, प्रीतम चौरसिया, मुकेश ठाकुर, रामप्रकाश चौधरी, विवेक राठौर, मूलचंद राठौर, ओमकार यादव, आशीष गेहलोत, अजय रेकवार, केके गुप्ता, सुनील दुबे, पवन राठौर, मृदुल तोमर, रघुवीर सिंह दांगी, भगत सिंह तोमर, मांगीलाल टिमरई, श्याम सोनकर,लक्ष्मण रेकवार, धमेंद्र रेकवार, दीपक सोनकर, हनीफ कुरैशी, कमल किशौर जाटव, अरूण राय, मुकेश राय आदि मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो