scriptकांग्रेस ने कोतवाली चौराहे पर महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन | Congress protest against inflation at Kotwali intersection | Patrika News

कांग्रेस ने कोतवाली चौराहे पर महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन

locationसीहोरPublished: Sep 06, 2018 12:39:06 pm

महंगाई का पुतला दहन कर, भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध

virodh

फोटो नंबर १२ सीहोर। इधर, एसडीएम वरुण अवस्थी को ज्ञापन सौंपा

सीहोर। कोतवाली चौराहे पर महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए महंगाई का पुतला दहन किया। इसके साथ ही भाजपा सरकार की गलत नीतियों के बारे में अवगत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांगे्रसी मौजूद थे।
जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष नईम नवाब ने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जुमला था कि अब अच्छे दिन आने वाले हैं, जो कि पूरी तरह विपरीत हो गया है, अच्छे दिन केवल भाजपा के आऐ थे, तो भाजपा सरकार ने महंगाई बड़ा नागरिकों के निवाले छीन लिए हैं।

इतिहास में पहली बार पेट्रोल, डीजल, कृषि उपयोग खाद, कीटनाशक दवाई, जीवन रक्षक दवाई व रसोई गैस के साथ ही रोज मर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ा दिए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दामोदर राय ने बताया कि वर्तमान मे डीजल पेट्रोल की कीमतीं आसमान को छू रही है। इससे हर क्षेत्र में महंगाई बढ़ती जा रही है। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष ओम वर्मा, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष राहुल यादव, प्रदेश सचिव जफर लाला, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, कांग्रेस चुनाव समनव्यय समिति के दामोदर राय, ब्लाक कार्यवाहक अध्यक्ष भूरा यादव, कांग्रेस चुनाव समन्यय समिति के सुरेश साबू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजाराम बड़े भाई, राजेन्द्र ठाकुर, कपिल उपाध्याय, कमलेश कटारे, बार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष शरद जोशी, गजराम सिंह, नवेद खान, जावेद नवाब, प्रीतम दयाल चौरसिया, रमेश राठौर, सुनील दुबे, पंकज शर्मा उपस्थित थे।

 

virodh

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
पेट्रोल डीजल केरोसिन व रसोई गैस की बढ़ती हुई कीमतो एवं महंगाई के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों द्वारा राज्यपाल के नाम एसडीएम वरूण अवस्थी को ज्ञापन दिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजेश पटेल ने बताया कि भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार ने देश के हर वर्ग की महंगाई के कारण स्थित दयनीय कर दी है। जब से देश एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से महंगाई को बढ़ाने की नीति पर काम किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से इछावर ब्लॉक अध्यक्ष अनार सिंह ठाकुर साहब बिलकिसगंज ब्लॉक अध्यक्ष मनोज पटेल, सोंडा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पटेल, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जफर लाला, ओम दीप साहब, मुनव्वर मामू मुकेश ठाकुर, ईश्वर चौहान, अजीत जागीरदार मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो