scriptकांग्रेस सेवा दल ने तिरंगेे और हल को दी सलामी | Congress seva dal salutes the tricolor and plow | Patrika News
सीहोर

कांग्रेस सेवा दल ने तिरंगेे और हल को दी सलामी

सीहोर पहुंची सेवादल ने किसान संघर्ष यात्रा, केन्द्र सरकार पर बोला हल्ला

सीहोरJan 18, 2021 / 11:28 am

Kuldeep Saraswat

कांग्रेस सेवा दल ने तिरंगेे और हल को दी सलामी

कांग्रेस सेवा दल ने तिरंगेे और हल को दी सलामी

सीहोर. तिरंगेे और किसान के हल को सलामी देकर सेवादल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए कृषि कानूनों का विरोध किया। दिल्ली बॉर्डर पर कृषि कानून का विोध कर रहे किसानों का समर्थन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केन्द्र सरकार को किसान विरोधी बताया। सेवादल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। जब तक यह सरकार किसान विरोधी काले कानून को वापस नहीं लेती है, आंदोलन जारी रहेगा।

रविवार को सीहोर पहुंची कांग्रेस सेवादल किसान संघर्ष यात्रा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश महिला सेवादल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजकुमारी रघुवंशी ने कहा कि किसानों के समर्थन में निकाली जा रही किसान संघर्ष यात्रा हर ब्लॉक और जिला स्तर पर जाकर किसानों के कृषि कानून की सच्चाई बता रही है। उन्होंने ने कहा कि कहा कि केंद्र सरकार उघोगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए कृषि कानून लेकर आई है। सेवादल कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश राय ने कहा कि कृषि कानून किसान को बर्बाद करने वाले हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर ने कहा कि केन्द्र सरकार मंडी व्यवस्था खत्म करपा चाहती है। सेवादल जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र खंगराले ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, यह तो किसान को बर्बाद करने में लग गए। इस मौके पर विजय जोहरी, सेवादल महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई, डॉ.अनीस खान, सेवादल महिला कांग्रेस अध्यक्ष गायत्री चंद्रवंशी, सेवादल कांग्रेस यूथ ब्रिग्रेड अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, ब्लाक अध्यक्ष सीहोर मांगीलाल टिमरई, डॉ. जितेंद्र चंद्रवंशी आदि ने तिरंगा और हल को सलामी दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो