scriptधीमी गति से चल रहा लिंक परियोजना का निर्माण कार्य | Construction of slow moving link project | Patrika News

धीमी गति से चल रहा लिंक परियोजना का निर्माण कार्य

locationसीहोरPublished: Jun 17, 2019 11:05:53 am

Submitted by:

Radheshyam Rai

किसानों ने सौंपा ज्ञापन

Bulldozers run on illegal constructions

Illegal Construction Demolish

सीहोर. लिंक परियोजना का काम कछुआ गति से चलने के कारण समयावधि पूर्ण होने के बाद भी इसका लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। जिससे रेहटी तहसील के नाराज किसानों ने एक ज्ञापन परियोजना अधिकारी को सौंपा और कार्य का शीघ्र पूर्ण कराने की मांग। किसानों ने लिंक परियोजना के कार्यपालन यंत्री एसपी चौरसिया को एक ज्ञापन सौंपा।

 

 

किसानों ने ज्ञापन के हवाले से बताया कि लिंक परियोजना अभी भी अपूर्ण है। जिसका लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। किसानों ने कहा कि दो से तीन कार्यवधि पूर्ण होने के बाद भी और कितना समय लगेगा यह भी किसानों के बीच रखें। क्या हम किसानों को 2019-20 में सिंचाई का पानी उपलब्ध हो सकेगा या नही। कारण सहित किसानों को अवगत कराना विभाग का दायित्व माना जाता है।

 

आगामी सिंचाई वर्ष 2019-20 में यदि हम किसानों को उक्त परियोजना का लाभ नही मिला तो जिसकी संपूर्ण जबावदारी विभाग की रहेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में राजेंद्र पटेल, नहर अध्यक्ष संदीप राजपूत, जुगल प्रसाद सिसोदिया, अर्जुन ङ्क्षसह एलआईसी, आनंद गोपाल बलभद्र, हेमसिंह ठाकुर, पूर्व नहर अध्यक्ष मेहरबान ङ्क्षसह चौहान, पूर्व सरपंच करतार सिंह सहित कई किसान उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो