scriptकांग्रेस का सत्ता नशा नहीं उतर रहा है, गदगदाए घूम रहे: भदौरिया | Cooperation Minister said on Congress | Patrika News

कांग्रेस का सत्ता नशा नहीं उतर रहा है, गदगदाए घूम रहे: भदौरिया

locationसीहोरPublished: Jul 17, 2020 11:01:29 am

Submitted by:

Kuldeep Saraswat

आष्टा बायपास पर रूके, मंत्री भदौरिया ने गुना घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

कांग्रेस का सत्ता नशा नहीं उतर रहा है, गदगदाए घूम रहे: भदौरिया

कांग्रेस का सत्ता नशा नहीं उतर रहा है, गदगदाए घूम रहे: भदौरिया

सीहोर. गुना में पुलिस की बर्बरता की घटन दुर्भाग्यपूर्ण है। मालूम पड़ते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जल्दी निर्णय लेकर एपी और कलेक्टर को हटा दिया। मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जिसमें तत्काल मुख्यमंत्री ने बिना देरी के कार्रवाई की है। इससे काम नहीं चला तो ग्वालियर संभाग का सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी आईजी राजा बाबूसिंह को हटाया है। घटना में जो भी दोषी है, जो भी पर्दे के पीछे है एक को भी बख्शा नहीं जाएगा। यह बात सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया ने कही।

वे भोपाल से हाटपिपलिया जाने के लिए आष्टा बायपास से निकल रहे थे, तभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत के लिए रोक लिया। मीडिया से बात करते हुए भदौरिया ने आगे कहा कि 15 महीने की कमलनाथ सरकार में गुंडागर्दी, माफिया गिरी, भू-माफिया गिरी कई प्रकार के भ्रष्टाचार हुए, उनका सर्वनाश उन्मूलन कर के ही छोडेंगे। कांग्रेस के पदाधिकारियों का सत्ता नशा उतर नहीं रहा है, वह गदगदाए घूम रहे हैं। हम लोग नर सेवा, नारायण के भाव से काम कर रहे हैं। मंत्री भदौरिया ने कहा हमारी ईमानदारी की सरकार है। नाबालिग से यौन शोषण के आरोपी प्यारे मियां ने पत्रकारिता जैसे पुण्य कार्य को बदनाम किया है। जनता की अदालत में खड़े हैं। इस दौरान पूर्व विधायक रंजीतसिंह गुणवान, सतीश सोनानिया सहित अन्य उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो