scriptघर में फंदे पर लटक रहा था पति का शव तो पलंग पर मृत पड़ी थी पत्नी | Couple committed suicide in sehore | Patrika News

घर में फंदे पर लटक रहा था पति का शव तो पलंग पर मृत पड़ी थी पत्नी

locationसीहोरPublished: Dec 16, 2017 11:59:36 am

Submitted by:

brajesh tiwari

नीलकंठ रोड का मामला, छह माह पहले लव मैरिज करने वाले दंपती ने सुसाइड में लिखी अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात

crime suside

Couple committed suicide in sehore

नसरूल्लागंज/सिहोर। पति फांसी पर लटका हुआ था और पत्नी मृत अवस्था में पलंग पर पड़ी हुई थी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस भी यह दृश्य देकर स्तब्ध हो गई। दोनों ने छह माह पहले ही लव मैरिज की थी और नसरुल्लागंज के नीलकंठ रोड पर किराए के मकान में निवास करते थे। पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है। हालांकि पुलिस को एक सुसाइड नोटभी मिला है, जिस पर लिखा हम दोनों मर्जीसे सुसाइड कर रहे हैं लिखा हुआ था। नगर के नीलकंठ रोड पर रहने वाले पति पत्नी ने सुसाइड कर लिया। यह खबर नगर में आग की तरह फैल गई और लोग घटना स्थल की ओर पहुंचने लगे।

जानकारी के अनुसार पंवारखेड़ा निवासी धनीराम साहू 28 साल एवं उसकी पत्नी अलका शिंदे नसरुल्लागंज के नीलकंठ रोड पर किराए के मकान में रहते थे। अलका शिंदे देवास जिले की रहने वाली थी। उसका विवाह इंदौर में हुआ था। करीब 3 वर्ष का लडक़ा भी है। इस बीच अलका शिंदे धनीराम साहू के संपर्क में आई और दोनों के बीच प्यार हो गया। अलका शिंदे अपने पति को छोडक़र धनीराम के साथ आ गई एवं मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद नसरुल्लागंज के नीलकंठ रोड पर गली में किराए के मकान में रहने लगे।

एक माह पहले बच्चे को ले गया था मृतका का पहला पति
बताया जाता है कि एक माह पहले मृतका का पहला पति आया और अपने 3 वर्षीय बालक को लेकर चला गया। एसडीओपी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि धनीराम और अलका किराए के मकान में रहते थे। शुक्रवार सुबह 11 बजे कु छ दोस्त उसके घर पहुंचे। दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जब घम में पहुंची तो धनीराम का शव फंदे पर लटका था और उसकी पत्नी का शव बिस्तर पर पड़ा था। तलाशी लेने पर एक कागज के डिब्बे पर सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था कि हम दोनों अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहे हैं। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। एसडीओपी ने बताया कि धनीराम के परिजन आए हैं। देवास जिले में रहने वाले लडक़ी के परिवार को सूचना दी जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो