scriptऐश्वर्या और माधुरी की तरह नाचेगीं बाजीराव मस्तानी में दीपिका और प्रियंका | bollywood priyanka shares her face off song look with deepika | Patrika News

ऐश्वर्या और माधुरी की तरह नाचेगीं बाजीराव मस्तानी में दीपिका और प्रियंका

Published: Nov 14, 2015 03:41:00 pm

Submitted by:

संजय लीला भंसाली अपनी आगामी
फिल्म बाजीराव मस्तानी में भी एक ऐसा सॉन्ग डाला है जिसमें फिल्म की दोनों
लीड एक्ट्रेसेज दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा एक साथ नाचती नजर आएंगी।

संजय लीला भंसाली अपनी आगामी फिल्म बाजीराव मस्तानी में भी एक ऐसा सॉन्ग डाला है जिसमें फिल्म की दोनों लीड एक्ट्रेसेज दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा एक साथ नाचती नजर आएंगी।

फिल्म देवदास में ऐश्वर्या और माधुरी दीक्षित को एक साथ डोला रे सॉन्ग पर नचाने वाले संजय लीला भंसाली एक बार फिर ऐसा ही जादू बिखेरने की प्लानिंग में हैं।

इस गाने का टाइटल पिंगा है। फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इस गाने का पहला लुक अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर कर लिखा की अपने फिल्म के गाने पिंगा का पहला लुक शेयर करते हुए बहुत ही खुशी हो रही है।

bajirao mastani

पोस्टर में दीपिका और प्रियंका मेजंटा और पर्पल रंग की सिल्क साड़ी में नजर आ रही हैं। दोनों ने पेशवा के जमाने का अवतार लिया और पारंपरिक मराठी ज्वेलरी पहनी हुई एक ही पोज में नजर आ रही है।

bajirao mastani

इस गाने को कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने 12 दिनों की कड़ी मेहनत कर कोरियोग्राफ किया है। गानें में दोनों एक्ट्रेसेज लावणी डांस करती नजरप आएंगी।




प्रियंका ने अपने टि्वटर अकाउंट पर बताया कि यह गाना आज रात 8.30 बजे रिलीज होगा।




बता दें कि फिल्म में प्रियंका और दीपिका के अलावा रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म अगले महीने 18 दिसंबर को रिलीज होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो