scriptचिकित्सा शिक्षा मंत्री बोलीं – खराब सड़क देख दिग्विजय सिंह का जमाना याद आता है | Digvijay Singh remembers the era of bad road | Patrika News

चिकित्सा शिक्षा मंत्री बोलीं – खराब सड़क देख दिग्विजय सिंह का जमाना याद आता है

locationसीहोरPublished: Feb 26, 2020 12:16:22 pm

Submitted by:

Kuldeep Saraswat

भोपाल नाके पर जिला आयुष कार्यालय का किया लोकार्पण, शिवराज सिंह को कहा तथाकथित मामा

चिकित्सा शिक्षा मंत्री बोलीं - खराब सड़क देख दिग्विजय सिंह का जमाना याद आता है

चिकित्सा शिक्षा मंत्री बोलीं – खराब सड़क देख दिग्विजय सिंह का जमाना याद आता है

सीहोर. भाजपाइयों की आड़ देते हुए चिकित्सा शिक्षा, आयुष एवं सांस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने पार्टी के नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। मंत्री साधौ ने कहा कि भाजपा के लोग दिग्विजय सिंह का जमाना याद करने लगे हैं, सड़क उनके जमाने जैसी खराब हो गई हैं। मंत्री ने यह बात भोपाल नाके पर जिला आयुष कार्यालय का लोकार्पण करने के बाद मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री साधौ ने कमलनाथ सरकार को मिले खाली खजाने की तुलना अंगे्रजों के देश छोड़कर जाने के बाद भारत की स्थिति से की। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार को मध्यप्रदेश ऐसा मिला है, जिस तरह अंग्रेज जर्जर हालत में भारत को छोड़कर गए थे। खजाने की तिजौरी में हाथ डालो, वह पूरा खाली है। कहीं एक नोट चिपका भी नहीं, उनकी (शिवराज सिंह) घोषणा हमारी जिम्मेदारी हो गई हैं। मंत्री साधौ ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को तथाकथित मामा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नाना बताया। मंत्री साधौ ने कहा मोदी नाना जी ने पहले बजट में 2700 करोड़ रुपए और इस बार के में 20 प्रतिशत की कटौती की है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री का भाषण यही खत्म नहीं हुआ, आगे उन्होंने कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व में यहां सरकार बनी तो ऊपर वाला इतना खुश हुआ कि खुशी के आंसुओं से मध्यप्रदेश तरबतर हो गया। खेत खलियान सब डूब गए। गरीबों के मकान टूट गए। सड़कों में गड्ढे में गड्ढे दिखने लगे। मध्यप्रदेश में 16 हजार करोड़ का नुकसान हुआ, सरकार ने केन्द्र से सात हजार करोड मांगा, मिला एक हजार करोड़। इन सब विपरीत परिस्थितियों में प्रदेश तेजी से चल रहा है तो वह कुशल नेतृत्व की वजह से है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री से पहले कार्यक्रम को प्रभारी मंत्री आरिफ अकील ने संबोधित किया।

उन्होंने सीहोर जिले को पिछड़ा जिला बताया, जिसे लेकर मंत्री साधौ ने कहा कि भोपाल राजधानी के नजदीक, तथाकथित मामा जी का जिला, और उनके नेतृत्व में 15 साल तक उनका शासन रहा, फिर भी सीहोर पिछड़ा रह गया। इंदौर हमारी कमर्शियल केपीटल है, इसे तो इंदौर और भोपाल से भी आगे होना चाहिए था। सीहोर पिछड़ा है यह हम सबके लिए बहुत चिंताजनक और आश्चर्य की बात है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी के नेतृत्व में कोई भी जिला पिछड़ा नहीं रहेगा। सालभर में तुमने टेलर देख लिया है, फिल्म तो अभी बाकी है, देखते जाइए, होता क्या है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, नगर पालिका अध्यक्ष नमिता राठौर, कलेक्टर अजय गुप्ता, एसपी एसएस चौहान, जिला पंचायत सीईओ अरूण कुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो