scriptदिग्विजय बोले- CAA-NRC अब राजनीतिक दलों के हाथ से फिसला, मोदी-शाह दूर कर सकते हैं भ्रम | Digvijaya Singh: Said CAA-NRC now slips from political parties | Patrika News

दिग्विजय बोले- CAA-NRC अब राजनीतिक दलों के हाथ से फिसला, मोदी-शाह दूर कर सकते हैं भ्रम

locationसीहोरPublished: Jan 27, 2020 02:38:43 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

दिग्विजय सिंह ने कहा- भाजपा देश में आग लगा रही है।

कांग्रेस नेता बोले- CAA-NRC अब राजनीतिक दलों के हाथ से फिसला, मोदी-शाह दूर कर सकते हैं भ्रम

कांग्रेस नेता बोले- CAA-NRC अब राजनीतिक दलों के हाथ से फिसला, मोदी-शाह दूर कर सकते हैं भ्रम

सीहोर. मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA), NRC और NPR को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीहोर में मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब नागरिकता संशोधन कानून, NRC और NPR का मुद्दा राजनैतिक पार्टियों के हाथ से फिसल गया है। इसको रोकना अब किसी भी पार्टी या नेता के हाथ में नहीं है क्योंकि ये मुद्दा भावनात्मक हो गया है और भावनात्मक मुद्दों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।
भ्रम दूर करें नहीं हालत बिगड़ जाएंगे
दिग्विजय सिंह ने कहा- सीएए, एनपीआर और एनआरसी का मुद्दा राजनैतिक पार्टियों के हाथ से निकल गया है। अमित शाह पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि अमित शाह ने खुद ही कहा था कि पहले CAA आएगा, फिर NPR और उसके बाद एनआरसी आएगा। उन्होंने क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर बताया है। दिग्विजय ने कहा- अगर अब इसको संभालना है तो पीएम मोदी और अमित शाह जितने लोग धरने पर बैठे हैं। उन्हें बुलाकर उनसे संवाद करें और उनके मन में जो है उस भ्रम को दूर करें। नहीं तो देश के हालात बिगड़ जाएंगे।
देश को बांटने का काम कर रही है भाजपा
अमित शाह पर हमला करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि- भाजपा हर मुद्दे को हिन्दू-मुस्लिम कर रही है। इनके पास कोई और दूसरा मुद्दा नहीं है। ये लोग देश में आग लगा रहे हैं। बता दें कि अमित शाह ने हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कहा था कि ईवीएम इतनी जोर से दबाना कि करंट शाहीनबाग में बैठे लोगों को लगे।
ट्वीट कर पीएम मोदी को दिया था सुझाव
दिग्विजय सिंह ने इससे पहले ट्वीट कर पीएम मोदी को सुझाव दिया था। दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा था- मेरे पास हमारे प्रधानमंत्री के लिए एक बहुत ही सकारात्मक सुझाव है। उन्होंने कहा- राष्ट्रीय रजिस्टर ऑफ सिटीजन ( NRC) जो पूरे देश में सामाजिक अशांति का कारण बना है उसके बजाय उन्हें ‘नेशनल रजिस्टर ऑफ एजुकेटेड अनइंप्लॉयड इंडियंस सिटीजन’ तैयार करना चाहिए। लेकिन वह ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि यह एक विभाजक एजेंडा नहीं होगा! यह एक एकीकृत एजेंडा होगा।’
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो