scriptकरों योग रहो निरोग संदेश के साथ कराया योग | Do taxes yoga with yoga | Patrika News

करों योग रहो निरोग संदेश के साथ कराया योग

locationसीहोरPublished: Nov 11, 2019 12:41:44 pm

Submitted by:

Anil kumar

योग से होने वाले फायदे की दी जानकारी

योग

योग

सीहोर.
करों योग रहो निरोग का संदेश देने डोबी गांव में योग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों के साथ ग्रामीणों ने योग कर उससे होने वाले फायदों के बारे में जाना।

आर्य समाज एवं सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के संयुक्त तत्वाधान में सुबह 5 से 7 बजे तक योग प्रशिक्षण आयोजित हुआ। जिसमें बच्चों और गांव के लोगों को योग से जुड़ी हुई कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। गांव के लखन राठौर ने योग के बारे में बताते हुए कहा कि प्रतिदिन योग करने से बीमारी से बचा जा सकता है। इस अवसर पर शिवनारायण चौहान, कमल साहू, उर्मिला राठौर, रानी राठौर, सुदर्शन आर्य, पप्पू चौहान, मोनिका वर्मा, कमलेश साहू आदि उपस्थित थे।

बदहाल चौराहे सुंदरता पर लगा रहे दाग
सीहोर. नगर में मुख्य चौराहे और तिराहे उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। इन जगहों पर रोटरी और अन्य इंतजाम नहीं होने से आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीहोर शहर में पोस्ट ऑफिस, अस्पताल चौराहा, इंदौर नाका सहित अन्य जगह के चौराहे और तिराहे की हालत इस समय खराब है। इन जगहों पर हादसे रोकने (गोल चौराहे) रोटरी तक नहीं है। जिससे आए दिन दो और चार पहिया वाहनों की भिड़ंत होने से हादसे हो रहे हैं। लोगोंं का कहना है कि सौंदर्यीकरण करने का दावा किया जा रहा है लेकिन यह जमीनी स्तर पर ठीक नहीं बैठ रहा है। उल्लेखनीय है कि तहसील चौराहा भी बदहाली की मार सह रहा है। यहां पर कहने को तो रोटरी बना दी है, लेकिन वह भी कई जगह से टूट चुकी है। इसके बाद भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो