scriptहर दस मिनट में लग जाता है जाम, यातायात बेलगाम | Every 10 minutes jam, traffic unbridled | Patrika News

हर दस मिनट में लग जाता है जाम, यातायात बेलगाम

locationसीहोरPublished: Jan 30, 2019 09:09:15 am

बाजारों में कृषि उपज मंडी में आवक बढऩे के कारण अंचलों से आने वाले वाहनों की संख्या बढ़ गई

NEWS

NEWS

सीहोर/शुजालपुर. नगर की यातायात व्यवस्था सुधरने का नाम ही नहीं ले रही। यातायात व पुलिस विभाग की अंदेखी के कारण मंडी क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर हर 10 मीनिट में जाम लग रहा है। यह स्थिति सिटी में भी फोरलेन मार्ग पर निर्मित हो रही है।
उल्लेखनीय है कि मंडी क्षेत्र के बाजारों में कृषि उपज मंडी में आवक बढऩे के कारण अंचलों से आने वाले वाहनों की संख्या बढ़ गई। जिसके कारण यातायात दबाव बढ़ गया। उधर बाजारों में मार्गों पर बढ़ते अतिक्रमण ने स्थिति और बिगाड़ दी।
प्रशासन और नगर पालिका की अनदेखी के चलते नागरिक परेशान हो रहे है। मंडी क्षेत्र स्थित महात्मा गांधी मार्ग, टेम्पो चौराहा, उपाध्याय मार्ग, चौबे मार्ग पर वाहन दौडऩे की जगह रेंगते रहे। इन मार्गों पर सड़कें चौड़ी होने के बाद भी वाहनों के लिए तंग गलियों की हो गई है।
बाजारों में कई दुकानदारों ने तो सड़क पर ही सामग्री जमाकर अतिक्रमण कर लिया है। उस पर इन मार्गों पर कतार से विभिन्न खाद सामग्रियों के हाथ ठेलों में जगह को और कम कर दिया। यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए जिन लोगों की जवाबदारी है वे अपनी जवाबदारी का निर्वाहन नहीं कर रहे है।
सड़क पर ही खड़े रहते है वाहन
आवागमन की दृष्टिï से तो सड़के काफी चौड़ी है लेकिन बाजारों में आने वाले वाहनों की पार्कि ंग व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन सड़कों पर ही खड़े रहते है। दुकानों के आगे 10 से 15 फिट तक सामान जमा देने से वाहनों को सड़कों पर ही खड़ा करना पड़ता है। इसी प्रकार टेम्पो चौराहे पर भी वाहनों की पार्किंग सही ढंग से नहीं होने से परेशानी होती है। कई बार यहां पर विवाद की स्थिति भी निर्मित होती है।
कार्रवाई नहीं होने से बढ़ रहे हौंसले
नगर के मार्गों पर बढ़ते अस्थाई अतिक्रमण को लेकर प्रशासन द्वारा लम्बे समय से कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालत यहां है कि दुकानों के सामने ही ट्रकों से कई टन माल खाली कराया जाता है। इसी प्रकार मार्गों पर ही टै्रक्टर-ट्राली खड़े होने से भी आवागमन बाधित होता है। प्रशासन द्वारा रस्म अदायगी के रूप में यदाकदा चालानी कार्रवाई कर खाना पूर्ति कर दी जाती है। पुलिस विभाग जहां नगर पालिका को व्यवस्था के लिए जवाबदार बताता है वहीं नगर पालिका कार्रवाई करने में असक्षम साबित हो रही है।
-बाजारों में यातायात व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए यातायात अमले को सजग रहना चाहिए। यदि कोई आवागमन बाधित कर दुकान लगा रहा है तो उसके विरूद्घ भी पुलिस को कार्रवाई के अधिकार है। पुलिस को नगर पालिका अमले की आवश्यकता लगते है तो नगरहित में वह उपलब्ध कराए जाएंगे। – प्रदीपकुमार शास्त्री, सीएमओ नगर पालिका शुजालपुर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो