script

खेत बखरने की बात को लेकर दो पक्ष में चले राड़, पांच घायल

locationसीहोरPublished: Nov 17, 2019 12:31:42 pm

Submitted by:

Anil kumar

जावर के सतबड़ा गांव की घटना

विवाद

विवाद

सीहोर/जावर.
जावर थाना के सतबड़ा गांव में खेत बखरने की बात को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में एक दूसरे के साथ गाली-गलौच कर लोहे की राड़ से हमला कर दिया। जिससे दोनों ही तरफ के पांच लोग घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल आष्टा लाया गया।

पुलिस के अनुसार सतबड़ा गांव में खेत बखरने की बात को लेकर शुभम प्रजापति पिता मोहनलाल और उदयसिंह सैंधव पिता उमरावसिंह के बीच विवाद हो गया। विवाद में दोनों ही तरफ के लोगों ने लोहे की राड़ से मारपीट की। जिसमें एक पक्ष के शुभम, अनिल, भादरसिंह, रोहित और दूसरे पक्ष से उदयङ्क्षसह घायल हो गए। पुलिस ने शुभम प्रजापति की रिपोर्ट पर उदयसिंह, कुलदीप और उदयसिंह की रिपोर्ट पर रोहित, भादरसिंह, ज्ञानसिंह, शुभम, अनिल के खिलाफ मामला कायम किया है।

छुरी के साथ गिरफ्तार
सीहोर. वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से छुरी लेकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना श्यामपुर पुलिस ने सलापुर थाना अहदमपुर निवासी शोकीन खान पिता फेज खां मेवाती को अवैध रूप से छुरी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर जांच में लिया है।

दो हादसों में दो घायल
सीहोर. जिले में दो जगह हुए हादसों में दो लोग घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार थाना श्यामपुर के मदरसर के सामने श्यामपुर रोड पर चार पहिया वाहन क्रमांक एमपी19एफ 3569 के चालक ने अनियंत्रित गति से चलाते हुए स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे मुख्त्यारनगर निवासी खुर्शीद खां घायल हो गया। वहीं एक अन्य दुर्घटना में थाना नसरूल्लागंज के तहत नसरूल्लागंज में बाइक चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे नसरूल्लागंज निवासी रामस्वरूप मालवीय घायल हो गया। पुलिस ने मामला कायम कर जांच में लिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो