script

28 और 29 को बारिश के साथ गिरेंगे ओले, 16 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

locationसीहोरPublished: Dec 27, 2021 10:45:30 am

Submitted by:

Subodh Tripathi

दो दिन 16 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलेंगी। इस दौरान बारिश के साथ ओलावृष्टि होने का अनुमान है।

28 और 29 को बारिश के साथ गिरेंगे ओले, 16 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

28 और 29 को बारिश के साथ गिरेंगे ओले, 16 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

सीहोर. पश्चिमी विक्षोभ से एक बार फिर जिले मेंं मौसम यूटर्न लेने वाला है। सोमवार से इसकी शुरुआत होगी और 28 व 29 दिसंबर को तेज हवा-आंधी के साथ बारिश, ओले की आशंका है। बारिश से रबी गेहूं, चना, मसूर फसल को फायदा होगा, लेकिन फल और सब्जी फसलों के प्रभावित होने से किसानों को नुकसान भी हो सकता है।

16 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
इसके बाद मौसम साफ होते ही तापमान का पारा डाउन होने से सर्दी अपना प्रकोप दिखाएगी। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से मध्यम घने बादल से हल्के घने बादल शुरू हो जाएंगे। मंगलवार और बुधवार को मौसम में परिवर्तन रहेगा और दो दिन 16 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलेंगी। इस दौरान बारिश के साथ ओलावृष्टि होने का अनुमान है। आरएके कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सत्येंंद्र सिंह तोमर ने बताया कि बारिश और ओले गिरे तो चना, मसूर, गेहूं फसल को नुकसान नहीं होगा, लेकिन फल और सब्जी फसल Óयादा प्रभावित होगी। अनार, अमरूद, चीकू, अंजीर, नींबू सहित अन्य पर सबसे अधिक संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गुरुवार से मौसम साफ होने की बात कही जा रही है।

100 प्रतिशत बोवनी
जिले में कृषि विभाग ने रबी फसल का चार लाख 6 हजार हेक्टेयर रकबा निर्धारित किया था। अक्टूबर से बोवनी की शुरूआत हुई थी और अब यह कार्य 100 प्रतिशत पूरा हो गया है। इस बार सबसे अधिक तीन लाख 16 हजार में गेहूं और 72 हजार हेक्टेयर में चने की बोवनी हुई है। किसानों ने गेहूं फसल में एक से दो बार तक सिंचाई कर दी है, जबकि कई सिंचाई करने में जुटे हैं। अभी बारिश हुई तो यह फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी।

यह भी पढ़ें : 45 लाख का पैकेज छोड़ देशसेवा करेंगे शुभंकर, एमपी का बेटा उड़ाएगा लड़ाकू विमान

मौसम साफ होते ही आगे सर्दी पकड़ेगी जोर
मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में मौसम साफ होते ही तापमान का पारा तेजी से गिरेगा, उसी के साथ सर्दी जोर पकड़ेगी। इससे लोगों की मुश्किल बढ़ेगी। रविवार को न्यूनतम तापमान 7.5 और अधिकतम 25.5 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड हुआ है। सुबह के समय हल्का कोहरा भी छाया हुआ नजर आया। इससे आवागमन में लोगों को समस्या हुई। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व तापमान दो डिग्री से नीचे पहुंचने से सर्दी ने लोगों को जमकर परेशान किया था।

यह भी पढ़ें : ओबीसी सीटों पर चुनाव रुकने कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई छीनाझपटी

28 व 29 दिसंबर को बारिश का अनुमान

28 व 29 दिसंबर को आंधी के साथ बारिश व ओलावृष्टि का अनुमान है। इससे रबी फसल को तो फायदा होगा, लेकिन फल और सब्जी फसल को नुक सान हो सकता है।
डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर, मौसम वैज्ञानिक आरएके कॉलेज सीहोर

ट्रेंडिंग वीडियो