scriptमौसम विभाग की चेतावनी को लेकर सीहोर में अलर्ट! हो सकती है भारी बारिश | Heavy Rain will Hit Madhya pradesh Heavy Alert in 12 districts | Patrika News

मौसम विभाग की चेतावनी को लेकर सीहोर में अलर्ट! हो सकती है भारी बारिश

locationसीहोरPublished: Sep 25, 2019 06:27:26 pm

Heavy Rain Alert: मध्य प्रदेश के 12 जिलों में फिर बरस सकती है आफत…

heavy_rain.jpg

,,,,

सीहोर। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पास स्थित सीहोर जिले को लेकर एक बार फिर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच शहर के आसमान में छाए बादलों ने एक बार फिर शहर के लोगों में बारिश का खौफ पैदा कर दिया है।
वहीं दूसरी ओर बुधवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी आसमान पर बादल छाए हुए हैं।

इनके लिए जारी हुई चेतावनी:
दरअसल मौसम विभाग की ओर से सीहोर सहित मध्यप्रदेश के 12 जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
mosoom_alert.jpg
मौसम विभाग की ओर से जारी येलो अलर्ट में सीहोर के अलावा अनूपपुर, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाडा, सिवनी, बालाघाट, सीधी, सिंगरौली, खरगौन, अलीराजपुर, देवास जिले भी शामिल हैं। चेतावनी के अनुसार इन जिलों में कहीं कहीं आगामी 24 घंटों में भारी बारिश हो सकती है।

वहीं इन जिलों के साथ ही मौसम विभाग के अनुसार शहडोल,अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी,बालाघाट, छिंदवाडा, सिवनी, मंडला सिवनी, मंडला जिलों में अधिकांश स्थानों पर…

और भोपाल, रायसेन, राजगढ, विदिशा, गुना, अशोकनगर,उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, आगर, देवास, नीमच, मंदसौर,इंदौर, धार, खंडवा, खरगौन, अलीराजपुर, झाबुआ, बडवानी,बुरहानपुर, सीहोर,सागर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ, छतरपुर, सागर, शिवपुरी,श्योपुरकलां, भिण्ड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया,रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, कटनी,जबलपुर, नरसिंहपुर, जबलपुर, होशंगाबाद,बैतूल, हरदा, बैतूल, हरदा,जिलों में भी अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ वर्षा की तेज बौछारें पड़ने का अनुमान है। लेकिन इन जिलों को लेकर मौसम विभाग की ओर से कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
black_clouds.jpg
राजधानी Bhopal में मौसम का हाल…
वहीं बुधवार शाम को करीब 4 बजे से अचानक राजधानी भोपाल के आसमान में बादलों को आवाजाही तेज हो गई। जिसके बाद शाम 6 बजे तक आसमान पूरी तरह से बादलों के आगोश में आ चुका है।
साथ ही इन काले बादलों के साथ हो रही तेज गड़गड़ाहट तेज बारिश होने की ओर इशारा करती दिख रही है। इससे पहले सुबह करीब 10 बजे भी राजधानी में अचानक आए बादलों ने कई जगह तेज बौछारें बरसाईं।
मानसून की विदाई का समय…
वहीं मौसम के जानकार एके शर्मा के अनुसार अब मानसून की विदाई का समय है। ऐसे में जाते हुए बादल एक बार फिर मध्य प्रदेश में तेज बारिश कर सकते हैं।
शर्मा के मुताबिक अभी बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में आगामी 24 घंटों में बौछारें पड़ सकती है। साथ ही आने वाले 36 घंटे में कुछ जगहों पर तेज बारिश की संभावना भी दिख रही है।
तापमान में बदलाव…
तापमान की करें तो भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस वहीं अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इंदौर का 22.8 वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर का 22.5 वहीं अधिकतम 29.6 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23 सेल्सियस अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा दर्ज किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो