scriptजहर खाकर थाने पहुंचा, बोला- मैंने अपनी पत्नी को मार डाला, घर में मिली लाश | Husband reach police station after consuming poison after killing wife | Patrika News

जहर खाकर थाने पहुंचा, बोला- मैंने अपनी पत्नी को मार डाला, घर में मिली लाश

locationसीहोरPublished: Jun 25, 2022 08:14:18 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खाया जहर, थाने पहुंचकर बताई वारदात…पति अस्पताल में भर्ती..

sehore.jpg

सीहोर/इछावर. इछावर तहसील मुख्यालय से 10 किमी दूर लसूड़िया कांगर गांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति पत्नी के बीच हुए विवाद में शुक्रवार सुबह 5 बजे के करीब पति ने अपनी ही पत्नी की फर्से (लोहे के हथियार) से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद जहर खाकर थाने पहुंच गया और पुलिस से कह दिया कि पत्नी को मार डाला। यह बात सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस ने आरोपी की हालत बिगड़ता देख इलाज के लिए सीहोर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

पति-पत्नी के बीच अक्सर होता था विवाद
पुलिस के अनुसार लसूड़िया कांगर निवासी 55 वर्षीय महिला जशोदाबाई (अजा) और उसके पति हरिनारायण के बीच आए दिन विवाद की स्थिति बनती रहती थी। घटना से एक दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद हरिनारायण ने जशोदाबाई की हत्या करने की ठान ली। जिसके बाद सुबह पांच बजे करीब मौका मिलते ही जशोदाबाई के खटिया पर सोते समय फर्से से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पत्नी के हत्या करने के बाद आरोपी जहर खाकर थाने पहुंच गया और पुलिस को पूरी घटना से अवगत करा दिया। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं टीआइ ऊषा मरावी पुलिस बल के साथ लसूड़िया पहुंची और शव को पीएम के लिए इछावर अस्पताल लेकर आए।

 

यह भी पढ़ें

किसी और को चाहने लगी लड़की तो युवक ने दे दी जान, बचपन से करता था प्यार




आरोपी पति पहले भी कर चुका है दो शादी
पुलिस के अनुसार हरिनारायण की तीन शादी हुई थी। उसकी दो पत्नी की मौत हो गई है, जबकि जशोदाबाई तीसरी पत्नी थी। बताया जाता है कि आरोपी की तीन लड़की और एक लड़का है जिनकी शादी हो गई है। पिता की हरकतों की वजह से लड़का भी अलग रहता है। घटना के बाद से ही पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतिका के बेटे, बेटियों के भी रो-रोकर बुरे हाल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो