scriptकांग्रेस वादे को पूरा नहीं करेगी तो करेंगे आंदोलन- जिलाध्यक्ष | If the Congress does not fulfill the promise, the movement will be don | Patrika News

कांग्रेस वादे को पूरा नहीं करेगी तो करेंगे आंदोलन- जिलाध्यक्ष

locationसीहोरPublished: Dec 14, 2019 02:28:54 pm

Submitted by:

Anil kumar

आष्टा में हुआ भाजपा जिलाध्यक्ष का आगमन

भाजपा

भाजपा

सीहोर/आष्टा.
कांग्रेस सरकार ने किसानों की ऋ ण माफ ी और अन्य घोषणा की है। कांग्रेस अपने वादों को पूरा नहीं करती है तो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किसानों और नागरियों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करेगी।

यह बात भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने आष्टा में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न मोर्चा ओर सामाजिक संस्थानों ने कई जगह पर मंच बनाकर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान रैली भी निकाली गई। यह प्रमुख मार्गो से होती हुई पानी की टंकी के पास पहुंची। जहां पर प्रशासनिक अधिकारियों को प्रदेश मंत्री रघुनाथसिंह भाटी, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बिजली,ऋ णमाफी और योजनाओं का लाभ किसान, आमजन को देने की बात कहीं है। इस अवसर पर विधायक रघुनाथसिंह मालवीय, पार्टी के आष्टा नगर मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा, राकेश सुराणा, विशाल चोरसिया, कालू भट्ट, निलेश खंडेलवाल, बसंत पाठक, अजय टेलर, रूपेश राठौर, रवि शर्मा, धनरूपमल जैन आदि थे।

तेजी से घट रही मंडी में आवक
सीहोर. जिले की आष्टा कृषि उपज मंडी में सीजन की आवक तेजी से घट रही है। शुक्रवार को यह आवक घटकर 8 हजार 505 क्विंटल पर आ गई। इसमें गेहूं 2103 से 2953, चना काटा 3320 से 3940, मौसमी 3600 से 4056, डालर 3601 से 5400, सोयाबीन 2000 से 4336, मक्का 1750 से 1925, मसूर 2790 से 4341, राई 3600 से 3600 के भाव बिकी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो