scriptजानिए, ऐसा क्या हुआ कि फरार वारंटी को पकडऩे लगाना पड़ी पुलिस को दो किमी दौड़ | Know what happened that police had to run two km to arrest the abscond | Patrika News

जानिए, ऐसा क्या हुआ कि फरार वारंटी को पकडऩे लगाना पड़ी पुलिस को दो किमी दौड़

locationसीहोरPublished: Oct 11, 2019 03:36:21 pm

Submitted by:

Anil Ankur

पुलिस ने घेराबंदी कर आगे जाकर पकड़ लिया

फरार वारंटी

फरार वारंटी

सीहोर. वो आगे आगे भाग रहे थे और पुलिस उनको पकडऩे पीछे भाग रही थी…यह नजारा आष्टा ब्लॉक के जावर जोड़ के समीप ग्वाली रोड पर देखने को मिला। दरअसल यहां कई साल से फरार चल रहे दो फरार वारंटी को पकडऩे पुलिस पहुंची थी। जिन्होंने पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया। जिनको पुलिस ने घेराबंदी कर आगे जाकर पकड़ लिया।पुलिस के अनुसार आष्टा के भोपाल नाका निवासी ठाकुर कुचबंदिया के खिलाफ साल 2011 में मारपीट और 2014 में विकास कुचबंदिया के खिलाफ नकाबजनी का मामला दर्ज हुआ था। उसके बाद से ही यह दोनों आरोपी फरार चल रहे थे, जिनको पकडऩे पुलिस तलाशी में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को जावर जोड़ होने की सूचना मिली। जिनको पकडऩे थाने के उपनिरीक्षक उपेन्द पाराशर, अशोक यादव, अंबुनाथ पांडे, शैतान राजपूत रवाना हुए। जब मौके पर हुलिया अनुसार दोनों युवकों को पुलिस ने बुलाया तो वह ग्वाली रोड तरफ भागने लगे। जिनको दो किमी दूर तक पीछा कर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार
सीहोर.अवैध शराब के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला कायम किया है। पुलिस के अनुसार थाना मंडी पुलिस ने अवैध रूप से 17 क्वार्टर देशी शराब सहित दोनिया बापचा थाना आष्टा हाल रफीकगंज निवासी विष्णु प्रसाद पिता विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया है। इसी तरह से थाना पार्वती पुलिस ने 35 क्वार्टर लाल मसाला और 9 क्वार्टर देशी शराब के साथ मैना निवासी प्रहलाद पिता किशनलाल को पकड़ा है।

सट्टा लिखते हुए पकड़ा
सीहोर. चोरी छिपे अवैध रूप से सट्टा लिख रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार नसरूल्लागंज पुलिस ने अवैध रूप से सट्टा लिखते हुए गांव नानाखेड़ा निवासी राकेश पिता नाना को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 180 रुपए नकदी और सट्टा पर्ची बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला कायम किया है। इसी तरह से बुदनी पुलिस ने वार्ड क्रमांक 5 बुदनी निवासी राम पिता हरिराय यादव को सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से छुरा रखे घूमते हुए पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो