scriptकोतवाली चौराहे का नामकरण, अब भगवान परशुराम के नाम से होगी पहचान | Kotwali Crossroads will be named after Parshuram | Patrika News

कोतवाली चौराहे का नामकरण, अब भगवान परशुराम के नाम से होगी पहचान

locationसीहोरPublished: Jan 15, 2021 11:52:25 am

Submitted by:

Kuldeep Saraswat

नगर पालिका ने बोर्ड लगाकर किया नामकरण, विधिवत किया गया पूजन

कोतवाली चौराहे का नामकरण, अब भगवान परशुराम के नाम से होगी पहचान

कोतवाली चौराहे का नामकरण, अब भगवान परशुराम के नाम से होगी पहचान

सीहोर. नगर पालिका ने कोतवाली चौराहे का नामकरण किया है। अब कोतवाली चौराहे को भगवान परशुराम चौराहे के नाम से जाना जाएगा। गुरुवार को विधिवत चौराहे पर भगवान परशुराम का फरसा लगाए जाने वाले स्थल का भूमिपूजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष अमिता अरोरा ने बताया कि सर्व ब्राह्मण समाज की तरफ से यह मांग की गई थी कि सीहोर कोतवाली चौराहे का नामकरण किया जाए। इसे भगवान परशुराम के नाम से जाना जाए। नगर पालिका ने विधिवत इसके लिए नामांकरण किया है।

उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम के शौर्य के प्रतीक फरसा को चौराहे पर लगाया जाएगा। सीहोर नगर पालिका नगर के सभी प्रमुख चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित कर रही है। हमारा संकल्प है कि सीहोर जो कि प्राचीन सिद्धपुर की पावन नगरी के नाम से जाना जाता है। मध्यप्रदेश के अग्रणी स्वच्छ सुंदर शहर में गिना जाए, इसके लिए सब स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में सहयोग करें। इस मौके पर मुख्य रुप से ब्राह्मण समाज अध्यक्ष बालमुकुंद पालीवाल, समाज के सदस्य हरिओम दाऊ, सुनील दुबे, अनिल उपाध्याय, मिथलेश शर्मा, नितिन उपाध्याय, अनिल पारे, दीपक पुरोहित, प्रवीण तिवारी, राजेन्द्र व्यास, अजय तिवारी, मनोज बारोलिया, राकेश शर्मा, आशीष पचौरी, अशोक नायक, गोपाल शुक्ला, संतोष व्यास, उमेश शर्मा आदि उपस्थित थे। इसके साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष अमिता अरोरा ने गुरुवार को मण्डी क्षेत्र पहुंचकर मण्डी में नव निर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र का जायजा लिया। यह नगर पालिका द्वारा दिए गए भवन में संचालित किया जाना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो