scriptआवाजाही हो सकेगी सुलभ, अब पुल-पुलियाओं की जगह बनेंगे ब्रिज | latest hindi news from sehore | Patrika News

आवाजाही हो सकेगी सुलभ, अब पुल-पुलियाओं की जगह बनेंगे ब्रिज

locationसीहोरPublished: Aug 02, 2018 11:33:20 am

आवाजाही हो सकेगी सुलभ, अब पुल-पुलियाओं की जगह बनेंगे ब्रिज

sehore, sehore news, sehore patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, latest hindi news, today news, development, Collector Tarun Kumar Pithod, The bridge, barish, mousam, City contact,

आवाजाही हो सकेगी सुलभ, अब पुल-पुलियाओं की जगह बनेंगे ब्रिज

सीहोर/आष्टा। लगातार रपटे, पुल-पुलियाओं से बह जाने से मौत के मामले सामने आने के बाद शासन, प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। इन जगहों पर जल्द ही बड़े ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसकी स्वीकृति भी मिल चुकी है। सब कुछ ठीक रहा तो कुछ दिन में काम भी शुरू हो सकता है। इसके बाद लोगों की परेशानी दूर हो जाएगी। वहीं आवाजाही भी सुलभ हो सकेगी। कलेक्टर तरूण कुमार पिथौड़े ने इसे लेकर निर्देश जारी किया है।

आसपास गांव में नदी-नालों पर बड़ा पुल बनाने की बजाए छोटी पुल-पुलिया या फिर रपटे बना दिए हैं। 8 महीने तो लोग इनके ऊपर से आवाजाही कर लेते हैं, लेकिन बारिश के चार महीने कठिनाई भरे साबित होते हैं। थोड़ी बहुत बारिश हुई कि यह पुल-पुलिया और रपटे पानी आने से जलमग्र हो जाते हैं। इससे आवाजाही घंटों तक प्रभावित होती है। वही गांवों का शहर से संपर्क टूट जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी इस दौरान कोई बीमार हो जाए तो उसे अस्पताल तक लाने की खड़ी होती है। इलाज के अभाव में वह दर्द से कराहता रहता है।

तीन की हो गई थी मौत
11 जुलाई को मुगली स्थित पपनास नदी के रपटे पर पानी होने के बाद भी एक चार पहिया वाहन निकल रहा था। यह वाहन पानी के तेज बहाव में बहकर चला गया था। इसमें आसपास मौजूद लोगों ने वाहन में सवार दो लोगों को बचा लिया था। जबकि तीन का दूसरे दिन वाहन सहित शव बरामद किया था। इस घटना के बाद कई तरह के सवाल भी खड़े गए हो गए थे। यह पहला मामला नहीं था कि जब इस तरह की घटना घटी हो इससे पहले भी मामले सामने आ चुके हैं। पत्रिका ने भी जनहित की इस समस्या को लगातार उठाया है। उसी का परिणाम रहा कि अफसरों की नींद खुली और इस समस्या को दूर करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

कलेक्टर ने जारी किए हैं निर्देश
परियोजना क्रियान्वयन इकाई के जीएम वायके सक्सेना ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मार्गों पर नदी, नालों पर बने छोटे पुल-पुलिया, रपटे के स्थान पर ब्रिज बनाएं जाएंगे। ब्रिज कार्य स्वीकृत एवं प्रस्तावित है। सक्सेना ने बताया कि बीते दिनों आष्टा से मुगली मार्ग पर स्थित वीसीडब्यू (रपटे) से एक वाहन बाढ़ में बह गया था। इसके स्थान पर नवीन ब्रिज निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। वर्तमान में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में कुल 14 ब्रिजों का कार्य प्रगति पर है। जबकि 7 ब्रिज की निविदा की कार्रवाई चल रही है। वहीं 12 ब्रिज कार्य प्रस्तावित हैं। इस प्रकार कुल 33 ब्रिजों का कार्य प्रगतिरत एवं प्रस्तावित हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो