scriptचुनाव संबंधी जानकारी देने में कोताही, नौ विभागों के वेतन निकालने पर रोक | latest hindi news from sehore | Patrika News

चुनाव संबंधी जानकारी देने में कोताही, नौ विभागों के वेतन निकालने पर रोक

locationसीहोरPublished: Aug 07, 2018 01:33:11 pm

चुनाव संबंधी जानकारी देने में कोताही, नौ विभागों के वेतन निकालने पर रोक

chunav

चुनाव संबंधी जानकारी देने में कोताही, नौ विभागों के वेतन निकालने पर रोक

सीहोर। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में मतदान दल गठन के लिए मांगी गई जानकारी उपलब्ध नहीं कराना, नौ विभागों के लिए मंहगा सौदा साबित हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर तरुण कुमार पिथौड़े ने इन विभागों के वेतन आहरण पर तब तक रोक लगा दी है, जब तक कि मांगी गई जानकारी उपलब्ध नहीं करा दी जाती। ताकि जिला कलेक्टर को जल्द से जल्द जानकारी मिल सके।

आगामी विधानसभा निर्वाचन 2018 के मतदान दल गठन के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने जिले के समस्त अधिकारी, कर्मचारियों की जानकारी चाही गई थी। किन्तु कई विभागो ने समय पर जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। इस पर कलेक्टर नाराज हो गए और उन्होंने गहरी नाराजी व्यक्त की है। इसके साथ ही एक आदेश जारी कर जिला कोषालय अधिकारी को निर्देशित किया है कि जिन विभागों द्वारा जानकारी उपलब्ध नही कराई गई है उन विभागों के समस्त अधिकारी, कर्मचारियों का वेतन आहरण नहीं किया जाए। इन सभी विभागों को अपना वेतन आहरण करने के लिए आवश्यक होगा कि वे वांछित जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय उपलब्ध कराएं एवं अपर कलेक्टर से इस आशय का प्रमाण पत्र प्राप्त कर जिला कोषालय अधिकारी को प्रस्तुत करें।

समय सीमा पत्रकों की समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर द्वारा इस सबंध में समीक्षा की गई। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संजय जोशी ने बताया कि मतदान दल गठन हेतु अधिकारियों, कर्मचारियों की जानकारी ऑन लाइन साफ्टवेयर के माध्यम से दर्ज की जाएगी इनमें से कृषि विभाग, सहकारिता एवं जिला सहकारी बैंक, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत, महिला बाल विकास विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा स्वयं अपने विभाग की संपूर्ण जानकारी ऑन लाइन दर्ज की जाएगी। शिक्षा विभाग की संपूर्ण जानकारी संकुल स्तर से दर्ज की जाएगी। शिक्षा विभाग को छोड़कर शेष 08 विभागों की जानकारी विकासखंड स्तर से दर्ज की जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो