scriptकोर्ट सेे बना दिया था जेल वारंट, पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी | latest hindi news from sehore | Patrika News

कोर्ट सेे बना दिया था जेल वारंट, पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी

locationसीहोरPublished: Aug 09, 2018 02:47:43 pm

कोर्ट सेे बना दिया था जेल वारंट, पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी

sehore,sehore news, sehore patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, latest hindi news, today news, court, jail, kaidi, police, sehore police, mp police, crime, chandan theft, theft,

कोर्ट सेे बना दिया था जेल वारंट, पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी

सीहोर। चंदन चोरी के आरोप में पकड़ में आया आरोपी पुलिस को चकमा देकर कोर्ट परिसर से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को बुधवार सुबह ही पकड़कर कोर्ट में प्रस्तुत किया था, जहां से उसका जेल वारंट बनाया दिया गया था। पुलिस आरोपी को जेल ले जाने की तैयारी कर रही थी, तभी आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। राहत वाली बात बस यह रही कि पुलिस ने दो घंटे के प्रयास के बाद उसे गांधी नगर भोपाल के पास से दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह श्यामपुर पुलिस ने गोदरमहू गांधीनगर भोपाल निवासी शाहिद (३५) पिता सलीम को सूचना पर बाइक एमपी 04-एनपी 6606 से चंदन की लकड़ी ले जाते हुए पकड़ा था। पुलिस ने श्यामपुर और मुख्त्यार नगर के बीच से आरोपी को गिरफ्त में लेने के बाद उसके पास से करीब 20 हजार रुपए कीमती छह किलो चंदन लकड़ी जब्त की थी। इसके बाद बुधवार को ही चंदन चोरी के आरोप में आरोपी को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया था। पुलिस की माने तो कोर्ट में प्रस्तुत करने के लिए आरोपी के हाथ से हथकड़ी खोली गई थी। बताया जाता है कि जिला कोर्ट ने आरोपी का जेल वारंट बना दिया था। इसके बाद उसे कोर्ट से जेल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया।

पुलिसकर्मी लगे थे बातों में, आरोपी ने लगा दी दौड़
जानकारी के अनुसार चंदन चोरी के आरोपी शाहिद का कोर्ट से जेल वारंट बनाए जाने के समय पुलिसकर्मी सुरेश मालवीय और होमगार्ड सैनिक प्रहलाद बातों में मशगूल थे। पुलिस कांस्टेबल मोबाइल पर बातों में लगा हुआ था। इसी का लाभ लेकर आरोपी दोनों पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला।

दो घंटे के प्रयासों के बाद दोबारा पकड़ाया आरोपी
दो घंटे के प्रयासों के बाद चंदन चोरी के आरोपी शाहिद को पुलिस ने दोबारा पकड़ लिया गया। श्यामपुर पुलिस की टीम ने आरोपी को गांधीनगर भोपाल के पास गिरफ्तार किया गया। आरोपी कोर्ट से भागने के बाद सीधे अपने घर गांधी नगर की तरफ भागा था। एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों की लापरवाही से आरोपी भागा था, उन पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं चोरी के आरोपी को पकडऩे वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

चोरों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी पुलिस
वहीं जावर में लॉकअप से फरार हुए आधा दर्जन चोरों को तलाशने के साथ ही पुलिस अब उनकी लोकेशन को भी ट्रेस कर रही है। जहां पर भी थोड़ी जानकारी मिली, वहां पहुंच रही है। बावजूद इसके चोरों का कोई पता नहीं चल सका है। एक अगस्त की रात को जावर थाने के लॉकअप से छह चोर मौके का फायदा उठाकर गायब हो गए थे। सुबह जब पुलिस वालों ने लॉक अप देखा तो हड़कंप मच गया था। उसके बाद से ही देवास, सीहोर जिले की पुलिस उनकी तलाशी में जुटी है। जंगल की खाक छानने के साथ देवास, खंडवा तक में जानकारी ली। जावर टीआई अनिल बामनिया ने बताया कि मामले में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

कोर्ट परिसर से भागे चोरी के आरोपी को गांधी नगर के पास से दबोच लिया है। वहीं जावर थाने से भागे चोरी के आरोपियों के संबंध में कुछ सुराग हाथ लगे हैं। शीघ्र ही इन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
राजेश सिंह चंदेल, एसपी सीहोर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो