scriptपानी को लेकर फूटा महिला-पुरुषों का आक्रोश, पंचायत का किया घेराव | latest hindi news on water shortage | Patrika News

पानी को लेकर फूटा महिला-पुरुषों का आक्रोश, पंचायत का किया घेराव

locationसीहोरPublished: May 31, 2018 12:07:14 pm

चार घंटे तक डटी रही पंचायत में, बोली समस्या दूर करों व्यवस्था नहीं होने से दूर दराज से पानी लाकर बुझा रहे प्यास

sehore, sehore news, sehore patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, water shortage, water problem, panchayat,

पानी को लेकर फूटा महिला-पुरुषों का आक्रोश, पंचायत का किया घेराव

सीहोर/मेहतवाड़ा/आष्टा। भयावह जलसंकट त्रासदी से जूझ रहे महिला-पुरूषों का गुस्सा फूट पड़ा। वह आक्रोशित होकर ग्राम पंचायत का घेराव करने पहुंच गए। एक ही बात पर अड़ गए कि समस्या दूर करो या फिर हमें कलेक्टर के पास जाने मजबूर होना पड़ेगा। उनका आक्रोश देख पंचायत के नुमाइंदे भी हतप्रद रह गए। करीब चार घंटे तक ग्रामीण डटे रहे। यह दृश्य आष्टा ब्लॉक की सबसे बड़े गांव मेहतवाड़ा में देखने मिला।

करीब पांच हजार से अधिक आबादी वाले मेहतवाड़ा के २० वार्ड इस समय जलसंकट से जूझ रहे हैं। यहां पर नलजल योजना है तो वह शोभा बढ़ाने लगी है। हैंडपंप पानी की जगह हवा उगल रहे हैं। ऐसे में लोगों को इधर-उधर एक-दो किमी दूर निजी कुएं-ट्यूबवेलों से पानी लाकर प्यास बुझाना पड़ रही है। इस काम में छोटे बच्चे से लेकर बड़े तक जुटे रहते हैं। इससे उनके कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।

बुधवार को लोगों का गुस्सा भड़क गया। वार्ड ६ सहित अन्य वार्ड के करीब पांच दर्जन से अधिक महिला-पुरूष दोपहर 12 बजे पंचायत का घेराव करने पहुंच गए। वह पंचायत के सामने ही बैठकर अड़ गए कि अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा। पानी की समस्या दूर की जाए। उनको मनाने का दौर चला, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ गए। महिलाओं का कहना था कि किस तरह से पानी को लेकर परेशान हैं, उसका पता हमें हैं। सुबह से रात तक एक ही चिंता सताती है कि कहां से पानी लाए।

टंकी से नहीं भरने देते पानी
महिलाओं का आरोप है कि वार्ड ६ और ८ के बीच पंचायत ने एक टंकी रखी है। उस टंकी से अन्य लोग उनको पानी नहीं भरने देते हैं। कई बार कहा लेकिन कुछ नहीं हो सका। महिलाओं ने कहा कि पानी की समस्या जल्द दूर नहीं की गई तो अब कलेक्टर के पास जाएंगे। उनको पूरी बात बताकर अन्य कदम उठाना पड़ेंगे। पंचायत में करीब चार घंटे से ज्यादा तक सभी मौजूद रहे। पंचायत के जिम्मेदारों के टैंकर से पानी उपलब्ध कराने की बात कहने के बाद माने और अपने घर के लिए रवाना हुए। इस मौके पर अूंज बाई, रेखा बाई आदि उपस्थित थे।

पहले भी हो चुका है घेराव
ऐसा पहली बार नहीं है कि महिलाओं को सड़क पर उतरकर पंचायत का घेराव करने बाध्य होना पड़ा हो। इससे पहले भी वह दो बार इस तरह से कर चुकी हैं। इस बार जरूर उनके साथ पुरूष आए हैं। महिलाओं ने बताया कि वह जावर तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को भी शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि महिलाओं के विरोध के बाद कुछ समय पहले पंचायत में चार पानी की टंकी आई थी। इन टंकियों को कई दिन बाद कुछ चुनिंदा वार्डो में रखा था। इनसे कुछ लोगों को ही लाभ मिल पाया है। जबकि अधिकांश आज भी पानी संकट से जूझ रहे हैं।

कई गांवों में है जलसंकट
वर्तमान में इसी समस्या से अधिकांश गांव जूझ रहे हैं। कोई साइकिल तो कोई सिर, बैलगाड़ी से पानी लाता हुआ दिख जाएगा। इसकी लोग उच्च अधिकारियों को भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं। बावजूद आज तक कुछ नहीं हो सका है। यह समस्या जनवरी महीने की शुरूआत से ही बनी हुई है। ऐसे में समझा जा सकता है कि लोग कितने दिनों से इसका सामना करते आ रहे हैं। सिद्दीकगंज, सामरी, मालीखेड़ी, लौरास, हुसैनपुरखेड़ी आदि गांव में पानी संकट है।

समस्या तो है
गांव में पानी की समस्या बनी हुई है। इधर उधर से पानी लाकर काम चला रहे हैं। फिर भी पर्याप्त व्यस्था नहीं हो रही है। इससे कामकाम प्रभावित होने के साथ परेशानी उठाना पड़ रही है।
मनी बाई, महिला मेहतवाड़ा

पहुंचे थे पंचायत
वार्ड में पानी की व्यवस्था कराने को लेकर महिला-पुरूष के साथ पंचायत में पहुंचे थे। यहां सरपंच, सचिव को अवगत कराया गया है। उनसे वार्ड में पानी की व्यवस्था करने को कहा है।
महेंद्र वर्मा, पंच वार्ड ६ मेहतवाड़ा

कदम उठाएंगे बड़ा
अभी पंचायत की तरफ से टैंकर से पानी उपलब्ध कराने की बात कही है। ऐसा नहीं हुआ तो उच्च स्तर पर इसकी शिकायत दर्ज कराएंगे। अभी पानी की समस्या से भुगत रहे हैं।
मानू बाई, महिला गांव मेहतवाड़ा
कराएंगे उपलब्ध
महिला-पुरूष पानी की समस्या दूर करने की मांग को लेकर पंचायत में आए थे। उनकी समस्या को दूर किया जाएगा। वार्ड में टैंकर खड़ा कराया जाएगा। जिससे कि सभी पानी भर सकें।
अहमद अली, सरपंच ग्रापं मेहतवाड़ा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो