scriptमुंडन समारोह से लौट रहा लोडिंग ऑटो पलटा, 13 घायल, चार की हालत गंभीर | Loaded auto reflex, returning from Munden festival, injured 13, severe | Patrika News

मुंडन समारोह से लौट रहा लोडिंग ऑटो पलटा, 13 घायल, चार की हालत गंभीर

locationसीहोरPublished: Oct 23, 2018 11:13:53 pm

Submitted by:

Praveen tamrakar

मुंडन समारोह से वापस लौट रहा एक तीन पहिया लोडिंग ऑटो रास्ते में अनियंत्रित होकर पलट गया, इससे घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई।

patrika news

Sehore. Taking the injured to the treatment in the district hospital.

सीहोर. मुंडन समारोह से वापस लौट रहा एक तीन पहिया लोडिंग ऑटो रास्ते में अनियंत्रित होकर पलट गया, इससे घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से हादसे में घायल हुए लोगों को सिविल अस्पताल आष्टा लाया गया। यहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, इसमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में सबसे अधिक पांच बच्चे हैं, इसमें एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर भोपाल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार सीहोर के इंग्लिशपुरा निवासी कुशवाहा परिवार के लोग आष्टा के औबेदुल्लापुरा मेें मुंडन (मान उतारने) कार्यक्रम करने तीन पहिया वाहन से गए थे, उनके साथ कुछ आष्टा के लोग भी थे। कार्यक्रम से निपटने के बाद सभी लोग मंगलवार को साढ़े ११ बजे के करीब वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मुगली रोड पर उनका वाहन पलट गया। चीख-पुकार की आवाज सुन आसपास के लोगों की जब इस वाहन पर नजर पड़ी तो वे बचाने दौड़ पड़े। वहीं एंबुलेंस और पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया।

यह हुए हादसे में घायल
हादसे में विश्राज (०५), तन्नू (१०) व मोना (०८) पिता रघुनंदन कुशवाहा, विनीता (३०) पति बेनीप्रसाद, शिवन्या (०२) पिता बेनीप्रसाद, सरोज (३५) पति हरिनारायण, मुस्कान व विराट (०८) पिता हरिनारायण, मिश्री बाई (५०) पति राम सिंह, कैलाश पिता राम सिंह, सुनील पिता करण सिंह, रघुनंदन, माधुरी बाई घायल हुए हैं। इसमें विश्राज, तन्नू, मोना, मिश्री बाई की हालत गंभीर है। विश्राज को भोपाल रेफर किया है।

मनमानी पर नहीं विराम
लोडिंग ऑटो को माल ढोने के अलावा चालकों ने सवारी वाहन बना दिया है। वह रुपए कमाने के लालच में लोगों की जान से भी खिलवाड़ करने में लगे हैं। मनमाने तरीके से वाहन में लोगों को बैठाकर उनको लाने ले जाने का काम करते हैं। पूर्व में भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस की नजर में यह सब है, लेकिन वह गंभीरता नहीं दिखा रही है। जिम्मेदारी से पल्ला झाडऩे इतना जरूर कह रही है कि उनकी तरफ से कार्रवाई की जाती है।

ऐसा पता होता तो कभी नहीं जाते
दुर्घटना में घायल हुई विनीता बाई ने रोते हुए पत्रिका को बताया कि उनको पता होता कि ऐसा होने वाला है तो कभी नहीं जाते। खुश होकर गए थे और आज हमारे सामने भगवान ने यह संकट दे दिया। विश्राज की मां ने भी रोते हुए बताया कि भगवान किसी तरह से उनके बेटे और बेटियों को जल्द ठीक कर दे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो