scriptचुनाव हारने के साथ कांग्रेस को यहां खोना पड़ा बड़ा नेता, जाने कैंसे…? | loksabha chunav 2019 patrika news | Patrika News

चुनाव हारने के साथ कांग्रेस को यहां खोना पड़ा बड़ा नेता, जाने कैंसे…?

locationसीहोरPublished: May 24, 2019 12:02:04 pm

Submitted by:

Kuldeep Saraswat

मतगणना के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर की मौत

sehore

चुनाव हारने के साथ कांग्रेस को यहां खोना पड़ा बड़ा नेता, जाने कैंसे…?

सीहोर. लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर की मौत हो गई। लोकसभा चुनाव में रतन सिंह ठाकुर सीहोर जिले की चारों विधानसभा की जिम्मेदारी निभा रहे थे। गुरुवार को सुबह करीब 7.30 बजे ठाकुर कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना स्थल पर पहुंच गए। सभी मतगणना एजेंट को अपनी-अपनी जगह पर तैनात किया और खुद सीहोर विधानसभा के मतगणना कक्ष में पूर्व विधायक रमेश सक्सेना के साथ एक टेबिल पर बैठकर कार्यकर्ताओं से दिग्विजय सिंह को मिले वोटों का टोटल करने लगे।

sehore

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ठाकुर के साथ टेबिल पर बैठे पूर्व विधायक सक्सेना ने बताया कि दूसरे राउंड की गिनती चल रही थी, तभी ठाकुर ने चक्कर आने की बात कही। मैंने उन्हें बाहर हवा में बैठने की कहा, वे कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना कक्ष से बाहर आए, तभी उनके सीने में तेज दर्द होने लगा। कार्यकर्ता उन्हें संभाल पाते उससे पहले ही उनके शरीर ने साथ छोड़ दिया और वे गिर गए। कार्यकताओं ने तत्काल ठाकुर को उठाया और कुर्सी पर बिठाया, लेकिन वे बैठ नहीं पाए। कुछ ही दम में एम्बुलेंस आ गई। डॉ. वीके चतुर्वेदी ने बिना किसी देरी के उपचार शुरू किया और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल के लिए रेफर किया, पर ठाकुर फांदा टोल नाके के आगे निकलते ही जिंदगी की जंग हार गए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर दिग्विजय सिंह के कट्टर समर्थक थे। सीहोर विधानसभा में दिग्विजय सिंह के पूरे चुनाव की कमान इन्हीं के हाथ में थी। सीहोर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष की मौत से संगठन का काफी नुकसान बताया जा रहा है।

भगवान गणेश के दर्शन कर पहनी माला
लोकसभा चुनाव की मतगणना चल ही रही थी, तभी दोपहर करीब दो बजे भोपाल लोकसभा से भाजपा की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सीहोर के एतिहासिक चिंतामन गणेश मंदिर पहुंच गई। यहां पर साध्वी ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर माला पहनी। मालूम हो, सीहोर में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पहली बार गणेश मंदिर पर दर्शन करने पहुंची साध्वी प्रज्ञा ने संकल्प लिया था कि वह गणेश मंदिर पर माला भोपाल लोकसभा में भाजपा की जीत के बाद ही पहनेंगी। गुरुवार को दोपहर में जब भोपाल लोकसभा का रूझान भाजपा के पक्ष में आया तो उन्होंने गणेश मंदिर पर पूजा-अर्चना कर माला गले में डाली। गणेश मंदिर पर पूजा करने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मतगणना स्थल पर पहुंची। यहां पर उन्होंने मतगणना कक्ष में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और रूझान के बारे में जाना। भोपाल के लिए रवाना होने से पहले साध्वी ने मीडिया के बातचीत की और कांग्रेस जिला अध्यक्ष ठाकुर की मौत को दुखद बताया। साध्वी ने कहा कि देश में भाजपा की यह जीत राष्ट्रहित की जीत है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो