scriptमैनेजर के भाई के घर के बाड़े सेे खोदकर पुलिस ने निकाले 4.33 लाख रुपए  | manager brother's house police extracted Rs 4.33 lakh | Patrika News

मैनेजर के भाई के घर के बाड़े सेे खोदकर पुलिस ने निकाले 4.33 लाख रुपए 

locationसीहोरPublished: Dec 07, 2016 11:37:00 pm

Submitted by:

Bharat pandey

फाइनेंस कंपनी के कार्यालय की अलमारी से नौ लाख रुपए रहस्यमय तरीके से गायब हो गए थी। रकम गायब करने वाला कंपनी का मैनेजर ही निकला। 

manager brother's house

manager brother’s house

नसरुल्लागंज। नसरुल्लागंज के वृंदावन कालोनी स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय की अलमारी से नौ लाख रुपए रहस्यमय तरीके से गायब हो गए थी। रकम गायब करने वाला कंपनी का मैनेजर ही निकला। मैनेजर ने रकम गायब कर अपने भाई को दे दी थी। जिसने जावर के गांव मुरावरे में अपने घर पर राशि छिपाकर रख दी थी। पुलिस ने बुधवार को छापामार कार्रवाई कर मैनेजर के भाई के घर से 4 लाख 33 हजार रुपए बरामद कर लिए।
टीआई निरंजन शर्मा ने बताया कि नसरुल्लागंज के वृंदावन कालोनी में स्थित अहमदाबाद गुजरात की नम्र फाइनेंस लिमिटेड के कार्यालय की अलमारी से 8 लाख 99 हजार 255 रुपए गायब गए थे। पुलिस ने मनोहर सिंह पिता विक्रम सिंह सैंधों की रिपोर्ट पर 3 दिसंबर को अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया था। मनोहर सिंह ने ब्रांच मैनेजर जय सिंह मालवीय पर शंक जताया था। पुलिस ने ब्रांच मैनेजर जय सिंह से पूछताछ की तो पता चला कि उसने अपने भाई गजराज के माध्यम से अलमारी से पैसे निकलवाकर वाले गांव मुरावर स्थित घर भिजवा दिए हैं। पुलिस ने बुधवार को जय सिंह की निशादेही पर गजराज मालवीय के घर छापा मारा। एएसआई लवेश कुमार, हैडकांस्टेबल जयनारायण शर्मा, कांस्टेबल विजय सिंह ठाकुर, अशोक श्रीवास्तव की टीम ने गजराज सिंह के घर के बाड़े में छिपाकर रखे 4 लाख 33 हजार 750 बरामद किए। पुलिस की माने तो गजराज सिंह ने यह राशि बाड़े में गड्ढा खोदकर छिपाई थी। पुलिस शेष रकम के बार में पूछताछ कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो