scriptअक्षय मुहूर्त में विवाह बंधन में बंधे युवा जोड़े | Marriage bond | Patrika News

अक्षय मुहूर्त में विवाह बंधन में बंधे युवा जोड़े

locationसीहोरPublished: Apr 19, 2018 11:00:37 am

ब्रांदाभान में मुख्यमंत्री ने दिया वर-वधुओं को आशीर्वाद, 53० जोड़ों ने लिए सात फेरे और एक जोड़े ने किया निकाह कबूल
 

news

CM’s blessings on blessings of Narmada-Tawa river

सीहोर. अक्षय तृतीया पर जिले में शादियों की धूम रही। विवाह के लिए अक्षुण्य माने जाने वाले इस महामुहूर्त पर शहर में विवाह सम्मेलनों की धूम रही। इस दौरान जिले में तकरीबन डेढ़ हजार जोड़े परिणय बंधन में बंधे। सबसे अधिक ५३१ जोड़ों के विवाह शाहगंज के बांद्राभान में परिणय सूत्र में बंधे। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर-वधुओं को आर्शीवाद देने पहुंचे। अक्षय तृतीय पर सुबह से ही शादियों की धूम नजर आई। जिले में सामूहिक विवाह समारोह के आधा दर्जन आयोजन हुए।

६८ दूल्हों को किराने की दुकान के लिए दिया ऋण
मुख्यमंत्री ने कलेक्टर तरुण कुमार पिथोडे की पहल पर जिले के पात्र 68 दूल्हों को मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजनांतर्गत किराने की दुकान हेतु ऋण उपलब्ध कराने की सराहना करते हुए कहा कि अन्य जिले के कलेक्टरों को भी निर्देश दिए जाएंगे की आवश्यकता एवं पात्रतानुसार विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं से नवदम्पतियों को लाभान्वित करें ताकि गृहस्थी की शुरुआत बेहतर हो सके। उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए लाभ उठाने को प्रेरित किया।

यातायात के दबाव से मार्ग किया परिवर्तित
बान्द्राभान पर आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में सम्मलित हो रह वर-वधु व उनके परिजनों को कोई परेशानी न उठानी पड़े इसके लिए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए। पंजीयन काउंटर समेत दहेज सामग्री वितरण के लिए करीब दो दर्जन काउंटर बनाए गए थे। यातायात के दबाब के चलते शाहगंज-बान्द्राभान से होते हुए होशंगाबाद जाने वाले वाहनों को शाहगंज से ही परिवर्तित मार्ग से होकर करीब तेरह किमी चक्कर लगाकर दहोटा घाट के रास्ते से जाना पड़ा। दो पहिया व चार पहिया वाहनों का प्रवेश बुधवार दिनभर के लिए बान्द्राभान स्थल पर प्रतिबंधित रहा। ऐसे में वाहन चालक व पुलिस के बीच अपने वाहनों के प्रवेश कराने के लिए कई मर्तबा नोक-झोंक हुई।

अक्षय तृतीया का दिन बान्द्राभान स्थल उस ऐतिहासिक पल का गवाह बना जब हजारों लोगों की उपस्थिति में 53१ जोड़े वर-वधु के एक साथ परिणय सूत्र में बंधे। बान्द्राभान स्थान पर बुधवार अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर पतई वाले गुरुजी की प्रेरणा से 53१ नवयुगलों का विवाह वैदिक परंपरानुसार सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विनम्रतापूर्वक स्वयं के स्वागत से इंकार करते हुए कहा कि मेरी भांजियों की शादी है मैं तो घराती हूं, हम सब बारातियों का स्वागत करेंगे।
नगर से करीब आठ किमी दूर पवित्र सलिला मां नर्मदा व तवा नदी के संगम स्थल मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह सम्मेलन रायसेन जिले के पतई वाले गुरुजी के सानिध्य में आयोजित किया गया। सम्मेलन में सम्मलित जोड़ों को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत उपहार दिए गए। वहीं पतई वाले गुरुजी द्वारा सोने चांदी के आभूषण व गृहस्थी की सामग्री आशीर्वाद स्वरूप दी गई।
सम्मेलन में सामूहिक रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 53० जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर जीवन भर साथ निभाने के लिए सात फेरे लिए तो वहीं एक जोड़े ने निकाह कबूल किया। बांद्राभान पर आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में अपेक्स बैंक अध्यक्ष रमाकांत भार्गव, वेयर हाउस कार्पोरेशन निगम अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत, सलकनपुर देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय, सोहागपुर विधायक विजय पाल सिंह राजपूत, खनिज विकास निगम अध्यक्ष गुरू प्रसाद शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, सुभाष पंजाबी, अर्जुन मालवीय आदि मौजूद रहे।

झरखेड़ा में 190 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
दोराहा. मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत 190 जोड़ों का विवाह शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सरपंच संघ महामंत्री सुरेश विश्वकर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के संयोजक विधायक सुदेश राय और मु य अतिथि सांसद आलोक संजर रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व ग्राम पंचायत झरखेड़ा सरपंच सविता सुरेश विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में यथा स्थान पर पांच हजार की राशि के बर्तन और आभूषण दिए गए। साथ ही वर-वधु को विवाह पंजीयन किया और प्रमाण पत्र दिए गए। वधु के खाते में 17 हजार रूप डाले जाएंगे और तीन विकलांग जोड़ों को दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि भी दी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन रंजीत पाटीदार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से तहसीलदार मोतीलाल अहिरवार, थाना प्रभारी मुन्नालाल चौधरी, एलमसिंह दांगी, नईमउद्दीन, विनोद सिंह सिसोदिया, राधेश्याम अहिरवार, रंजीत पाटीदार एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो