सीहोर

जेठ ने किया महिला से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर देता था धमकी

पीडि़त ने दोराहा थाने में दर्ज कराई एफआईआर, दुष्कर्म का वीडियो बनाकर आरोपी दे रहा है धमकी

सीहोरSep 01, 2019 / 05:11 pm

Amit Mishra

सीहोर/ दोराहा। शनिवार को दोराहा थाने में जाटव मोहल्ला निवासी एक विवाहिता ने अपने रिश्ते के जेठ पर दुष्कर्म rape का मामला दर्ज कराया है। आरोपी जेठ बीते करीब एक साल से दुष्कर्म कर रहा था। पीडि़त ने यह बात अपने पति को भी बताई थी, लेकिन पति ने साथ नहीं दिया। पिछले महीने जब पीडि़त महिला का बेटा बीमार हुआ और जेठ ने इलाज के लिए पैसे देने का झांसा देकर फिर से दुष्कर्म कर वीडियो video बनाया तो पीडि़त का सब्र टूट गया और उसने आरोपी जेठ के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है।


शिकायत दर्ज कराई है
जानकारी के अनुसार फरियादी 25 वर्षीय विवाहिता ने दोराहा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि साल 2015 में उसने दोराहा के एक युवक के साथ सीहोर कोर्ट में शादी की। शादी के बाद दो बच्चे हो गए। एक चार और दूसरा दो साल का। शादी के तीन साल बाद रिश्ते में जेठ लगने वाले आरोपी लीला किशन उर्फ भगतजी पुत्र लालजी जाटव निवासी छोटा बाजर जाटव मोहल्ला ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पति ने बात नहीं सुनी तो मायके चली गई
पीडि़त ने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने बच्चे को जान से मारने की धमकीThreatened दी। आरोपी काफी दिन तक दुष्कर्म करता रहा और जब एक दिन उसने यह बात अपने पति को बताई तो उसने भरोसा नहीं किया। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि जब उसके पति ने उसकी बात नहीं सुनी तो वह अपने मायके भोपाल चली गई। 20-25 दिन पहले उसके बेटे की तबियत खराब हुई तो इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, तभी आरोपी लीला किशन जाटव ने पीडि़त को फोन कर पैसे का लालच देकर दोराहा बुलाया।

फिर से दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया
बस स्टैंड से आरोपी विवाहिता को अपने साथ छापरी के पास इमलिया रोड पर ले गया, जहां फिर से दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। जब महिला ने बेटे के इजाल के लिए रुपए मांगे तो आरोपी ने मना कर दिया। आरोपी ने महिला को वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी भी दी। पीडि़त ने यह बात अपनी मां और भाई को बताई। शनिवार को थाने पहुंचकर पीडि़त ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.