scriptयहां नगरपालिका की के्रेन के इंतजार में 4 घंटे तक विसर्जित नहीं हो सकीं प्रतिमाएं | Municipality not arranged | Patrika News

यहां नगरपालिका की के्रेन के इंतजार में 4 घंटे तक विसर्जित नहीं हो सकीं प्रतिमाएं

locationसीहोरPublished: Sep 24, 2018 10:57:10 pm

Submitted by:

Manoj vishwakarma

नगरपालिका ने नहीं की व्यवस्था

patrika news

यहां नगरपालिका की के्रेन के इंतजार में 4 घंटे तक विसर्जित नहीं हो सकीं प्रतिमाएं

सीहोर. दस दिवसीय गणेश महोत्सव समापन के दूसरे दिन सोमवार को क्रेन के इंतजार में चार घंटे से अधिक समय तक एक दर्जन गणेश प्रतिमाएं विसर्जित नहीं हो सकीं। समिति सदस्यों ने नगर पालिका व प्रशासनिक अफसरों से संपर्क भी किया लेकिन उन्होंने व्यवस्था कराने से किनारा कर लिया। बाद में प्रशासन ने व्यवस्था कराई गई।
गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए जिला मुख्यालय पर नपा प्रशासन ने सीवन नदी घाट व टाउन हाल के समीप व्यवस्था की थी। प्रतिमाओं को क्रेन के माध्यम से विसर्जित किया गया। रविवार को अनंत चतुदर्शी के मौके पर सुबह से लेकर देर शाम तक प्रतिमाओं को विसर्जन चलता रहा। कई समितियों ने गणेश प्रतिमाओं को सोमवार को भी विसर्जित करने पहुंचे। क्रेन की व्यवस्था नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने व्यवस्था कराने से किनारा कर लिया। बाद में प्रशासन ने व्यवस्था कराई गई।
नहीं थी वाहन व्यवस्था

गणेश उत्सव समिति के विकास राठौर, श्लोक शिवहरे, शंकर शिवहरे, मनीष वास्तवार, शुभम रैकवार ने बताया कि ट्राली की व्यवस्था नहीं होने की वजह से अनंत चतुर्दशी रविवार को प्रतिमा का विसर्जन नहीं कर सके। अगले दिन सोमवार को वाहन की व्यवस्था होने पर प्रतिमा विसर्जन करने पहुंचे थे। टाउनहाल स्थित घाट पर के्रेन नहीं होने से काफी परेशानी हुई। समिति सदस्य एकत्रित होकर बस स्टैंड पर पेबर ब्लॉक का भूमि पूजन करने आए विधायक सुदेश राय को परेशानी बताई। इसके बाद प्रतिमाओं का विसर्जन शाम साढ़े छह बजे के बाद हो सका।विधायक सुदेश राय का इस संबंध में कहना है कि समितियों के लोग आए थे। इसके संबंध में प्रशासन को अवगत कराया, जिसके बाद प्रशासन ने व्यवस्था कराई गई।
इनका कहना है

गणेश विसर्जन के लिए अंनत चतुर्दशी पर नपा और प्रशासन ने व्यवस्था की थी। अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन भी समितियों के लोगों के विसर्जन के लिए पहुंचने पर प्रशासन द्वारा व्यवस्था कराई गई।
वरुण अवस्थी, एसडीएम सीहोर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो