scriptmurder : जमीन विवाद को लेकर बेटे के साले ने की वृद्ध की हत्या | Murder on land dispute in Ichhwala | Patrika News

murder : जमीन विवाद को लेकर बेटे के साले ने की वृद्ध की हत्या

locationसीहोरPublished: Aug 02, 2019 12:29:53 pm

Submitted by:

Kuldeep Saraswat

इछावर के उमरखाल गांव की घटना, हत्या के बाद आरोपी युवक फरार

sehore

murder : जमीन विवाद को लेकर बेटे के साले ने की वृद्ध की हत्या

सीहोर. तहसील मुख्यालय से 13 किलोमीटर दूर उमरखाल गांव में जमीन के विवाद को लेकर बेटे के साले ने वृद्ध की हत्या कर दी। वृद्ध की हत्या को अंजाम आरोपी युवक ने शराब के नशे में दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उमरखाल निवासी 70 वर्षीय वृद्ध अमरसिंह मालवीय अपने घर में सो रहा था। घर पर रिश्तेदार बेटे पप्पू मालवीय का ***** आष्टा तहसील के खेड़ापुरा निवासी भीमसिंह मालवीय भी आया हुआ था। रात को भीम सिंह ने शराब पी और अपने घर जाने की जिद करने लगा। वृद्ध ने रात ज्यादा होने और मौसम खराब होने की बात कहकर आरोपी युवक को रोक लिया। पुलिस ने बताया कि वृद्ध अमरसिंह के घर पर जमीन और संपत्ति को लेकर रात कुछ विवाद हुआ। विवाद के बाद सभी सोने लगे गए, तभी रात में बेटे पप्पू के साले आरोपी भीमसिंह ने पत्थर से वृत्र अमरसिंह के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वृद्ध की हत्या करने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। सुबह परिजन ने वृद्ध को खटिया पर मृत पड़ा देख तत्काल पुलिस को बुलाया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो