scriptओवरलोडिंग पर नहीं लग रहा प्रतिबंध | No overloading restrictions | Patrika News

ओवरलोडिंग पर नहीं लग रहा प्रतिबंध

locationसीहोरPublished: Nov 30, 2019 04:46:42 pm

Submitted by:

Anil kumar

सीहोर.ट्रक और लोडिंग वाहन को भी इस समय ट्रैक्टर-ट्राली चालक ओवरलोडिंग करने के मामले में पीछे छोड़ रहे हैं। ट्रैक्टर ट्राली में इस तरह से सामन भरकर जा रहा है कि हमेशा पलटने की संभावना बनी रहती है। बावजूद इसके जिम्मेदार इनसे अंजान बने हुए हैं।

ओवरलोडिंग

ओवरलोडिंग

जिस ट्रैक्टर ट्राली को खेती किसानी के लिए निर्धारित किया है उसी को कई लोगों ने कमाई का जरिया बना लिया है। ट्रैक्टर ट्राली से वह बकायदा सामग्री परिवहन करने के साथ ही अनाज के बोरे और अन्य सामान भरकर ले जा रहे हैं। कई बार सामान इस तरह से भर लिया जाता है कि पलटने की संभावना बनी रहती है। खास बात यह है कि कई बार सवारियों को भी बैठाकर लेकर जाते हैं। जबकि पहले कई बार सवारियों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से कई लोगों की जान तक चली गई है। इसके बाद भी लापरवाही दिखाई जा रही है। जब वह शहर से होकर निकलते हैं तो हमेशा आमजन के साथ हादसे की संभावना बनी रहती है।

ट्रकों में भी ओवरलोडिंग
ट्रक और बड़े वाहनों में भी ओवरलोडिंग पर रोक नहीं लग रही है। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस संबंध में सीहोर यातायात प्रभारी देवनारायण पांडे का कहना है कि वाहनों में ओवरलोडिंग करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। फिर भी ऐसा है तो यह कार्रवाई और तेज की जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो