script

सीहोर-कौसमी हाइवे बदहाल, आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं

locationसीहोरPublished: Mar 17, 2019 12:05:48 pm

Submitted by:

Radheshyam Rai

भी टोल टैक्स पूरा वसूला जा रहा है

news

सीहोर-कौसमी हाइवे बदहाल, आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं

सीहोर. कौसमी स्टेट हाइवे की हालत खस्ताहाल है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे होने और डामर उखडऩे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी टोल टैक्स पूरा वसूला जा रहा है। इससे टैक्स दाताओं में रोष पनप रहा है। आए दिन टैक्स दाताओं और टोल कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति बनती रहती है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।


इस समय हाइवे की हालत काफी खस्ताहाल हो चुकी है। कई जगह गहरे गड्ढे होने के साथ ही रोड पर गिट्टी बिखरी पड़ी हैं। हाइवे पर यातायात का दबाव अधिक है। ऐसे में रोड की बदहाल स्थिति के कारण दुर्घटनाएं घटित होने की आशंका बनी रहती है। इसके साथ ही सीहोर-कोसमी टोल प्लाजा के बीच कई जगह से उखड़ चुकी है, जबकि इसी बीच कोनाझिर के समीप टोल नाका स्थित है, लेकिन टोल टैक्स वसूलने वाला ठेकेदार रोड की बदहाल स्थिति की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। नगर से नसरुल्लागंज के बीच भी सड़क की हालत खराब है।

डामर उखडऩे से यहां वाहन चलाना दूभर हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय में दोपहिया वाहनों को हो रही है। चलते समय रोड के बीचो बीच अचानक गड्ढे आ जाते हैं जिनकी वजह से डिसबैलेंस होकर गाडिय़ां गिर जाती हैं और गाड़ी सवार को चोट पहुंचती है। सड़क में स्थित बड़े-बड़े गड्ढों को मिट्टी से भरा जा रहा है, जो कि वाहनों के आवागमन से धूल में तब्दील होकर चालकों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। इसके अलावा बारिश में यह कीचड़ में परिवर्तित होकर दो पहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का सबब बन सकती है। इस प्रकार के हालत सीहोर.इछावर के बीच की सड़क पर आसानी से देखे जा सकते हैं।

 

डामर आदि के लिए ठेकेदार को वर्क आर्डर दिया गया, शीघ्र ही मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
आरपी सिंह, प्रबंधक, सीहोर-कौसमी टोल प्लाजा

ट्रेंडिंग वीडियो