scriptसहकारी बैंक के चुनाव में व्यास के पेनल की जीत | patrika sehore news | Patrika News

सहकारी बैंक के चुनाव में व्यास के पेनल की जीत

locationसीहोरPublished: Feb 19, 2019 11:38:10 am

Submitted by:

Kuldeep Saraswat

सहकारी बैंक के चुनाव: पूर्व पार्षद माखन परमार और सुनील वर्मा हारे

news

सहकारी बैंक के चुनाव में व्यास के पेनल की जीत

सीहोर. नागरिक सहकारी बैंक के चुनाव में संचालक मंडल के लिए उम्मीदवार पूर्व पार्षद माखन परमार और सुनील वर्मा को हार का मुहं देखना पड़ा है। सुनील वर्मा खुद का पेनल बनाकर मैदान में उतरे थे, वहीं पूर्व पार्षद माखन परमार सहकारी बैंक की अध्यक्ष वीणा व्यास के पेनल से हैं। अब 21 फरवरी को नवनियुक्त संचालक बैंक अध्यक्ष का चयन करेंगे।

सीहोर नागरिक सहकारी बैंक का दस सदस्यीय संचालक मंडल चुनने के लिए रवींद्र संस्कृति भवन टाउन हॉल में चार मतदान केन्द्र बनाए गए। मतदान में बैंक के चार हजार 608 खातेदार में से दो हजार 250 को मतदान की पात्रता मिली। बैंक के दस संचालक में से दो सीट महिलाओं के लिए आरक्षित थीं। आरक्षित महिला सीट पर वीणा व्यास और एससी महिला सीट पर अर्चना वर्मा के निर्विरोध संचालक बनने के बाद रविवार को 8 सदस्य के लिए मतदान हुआ। 10 उम्मीदवार के लिए चार पोलिंग बूथ पर मतदान किया गया। अब 21 फरवरी को नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष का चुनाव होगा। बैंक का अध्यक्ष संचालक मंडल द्वारा किसी एक व्यक्ति को चुना जाएगा। यदि अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार एक से ज्यादा होते हैं तो मतदान कराया जाएगा।

विधानसभा चुनाव के कारण लेट हुआ चुनाव
सीहोर नागरिक सहकारी बैंक के चुनाव के लिए पहले 19 सितंबर 2018 को अधिसूचना जारी की गई थी। चुनाव प्रक्रिया चल ही रही थी कि चुनाव चिन्ह आवंटित होने से पहले ही विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लग गई। विधानसभा चुनाव को लेकर सहाकारी बैंक का चुनाव स्थगित कर दिए गए। विधानसभा चुनाव के बाद 24 जनवरी को बैंक के चुनाव के लिए फिर से अधिसूचना जारी की गई, जिसके तहत रविवार को संचालक मंडल के चुनाव कराए गए हैं।

 

फिर से वीणा व्यास की ताजपोशी तय
सीहोर नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर लंबे समय से भाजपा नेता स्वर्गीय प्रकाश चंद्र व्यास की पत्नी वीणा व्यास का कब्जा है। इस बार वीणा व्यास के पेनल में आठ लोग हैं। वीणा व्यास के पेनल के खिलाफ दो खातेदार ने चुनाव लड़ा, जिसमें से एक हार गया। इस समय 10 संचालक में से करीब सात वीणा व्यास के समर्थक बताए जा रहे हैं, इसलिए नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर वीणा व्यास की ताजपोशी फिर से लगभग तय बनाई जा रही है।


किसको कितने वोट मिले
उम्मीदवार वोट
अनिल पारे 6 70
आशीष गहलोत 6 8 7
3 ओमप्रकाश राय 6 06
4 गोपाल सोनी 48 2
5 दीपक शर्मा 6 31
6 नरेंद्र सिसोदिया 538
7 प्रकाश राठौर 552
8 माखन परमार 477
9 सुनील वर्मा 143
10 सुरेश वशिष्ठ 56 2
(नोट- एक खातेदार को 8 वोट डालने की प्रात्रता मिली)


वर्जन….
– संचालक मंडल के चुनाव शांति पूर्ण तरीके से पूर्ण कराए गए हैं। अब 21 फरवरी को प्रक्रिया के अनुसार अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।
आरएस सिसौदिया, सीईओ सीहोन नागरिक सहकारी बैंक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो