scriptए क्लास आष्टा मंडी से सीहोर में महंगा बिक रहा शरबती गेहूं | patrika sehore news | Patrika News

ए क्लास आष्टा मंडी से सीहोर में महंगा बिक रहा शरबती गेहूं

locationसीहोरPublished: Mar 16, 2019 12:41:35 pm

Submitted by:

Kuldeep Saraswat

सीहोर कृषि उपज मंडी में 14 और आष्टा में 20 हजार क्विंटल की आवक

sehore

ए क्लास आष्टा मंडी से सीहोर में महंगा बिक रहा शरबती गेहूं

सीहोर. होली के त्योहार को लेकर जिले की कृषि उपज मंडियों में बंपर आवक हो रही है। सीहोर जिला मुख्यालय की मंडी से आष्टा कृषि उपज मंडी में आवक अधिक होने के साथ भाव में यहां से ज्यादा हैं। शुक्रवार को सीहोर कृषि उपज मंडी में करीब 14 हजार क्विंटल और आष्टा कृषि उपज मंडी में 22 हजार क्विंटल की आवक हुई है।

नीलामी में नंबर पहले आने को लेकर सीहोर और आष्टा में कुछ किसान अल सुबह ही ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मंडी पहुंच गए थे। सुबह 10 बजे तक सीहोर कृषि उपज मंडी परिसर ट्रैक्टर-ट्रॉली से पूरा भर गया था। इसी प्रकार आष्टा कृषि उपज मंडी में भी किसान रात को भी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंच गए थे। सुबह 10 बजे के बाद जब नीलामी शुरू हुई वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यहां पर करीब 500-550 ट्रैक्टर-ट्रॉली पहुंचीं थीं। इससे भी खास बात यह है कि शुक्रवार को सीहोर में सबसे ऊंची में गेहूं 2900 रुपए प्रति क्विंटल और आष्टा में 2800 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका है।

सीहोर मंडी में भाव से नहीं खुश किसान
सीहोर कृषि उपज मंडी के किसान गेहूं के भाव को लेकर खुश नहीं हैं। यहां पर गेहूं 1800 से 2900 रुपए प्रति क्विं टल तक बिक रहा है। सीहोर में प्रारंभ में गेहूं 4 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक बिका है। इसी प्रकार आष्टा में शुक्रवार को गेहूं 1700 से 2800 रुपए प्रति क्विंटल बिका है। मंडी में गेहूं की आवक बढ़ते ही भाव कम होने लगे हैं। गेहूं के भाव कम होने को लेकर किसान खुश नहीं हैं। किसानों का तर्क है कि खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है और भाव उस हिसाब से बढ़ नहीं रहे हैं।

किसानों को नहीं मिल रही सुविधा
सीजन में किसान उपज बेचने के लिए बड़ी संख्या मेंं मंडी पहुंचते हैं। सीजन के समय किसानों को कृषि उपज मंडियों में सुविधाएं नहीं मिलती हैं। सीहोर कृषि उपज मंडी में किसानों को उपज बेचने के लिए आठ से 10 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। आष्टा में किसानों को उपज बेचने के लिए 10 से 15 घंटे का इंतजार करना पड़ता है।

ट्रेंडिंग वीडियो