script

घर में घुसकर डॉक्टर पर हमला, एफआईआर दर्ज

locationसीहोरPublished: Mar 17, 2019 12:31:07 pm

Submitted by:

Kuldeep Saraswat

जिला अस्पताल में पदस्थ हैं डॉ. आनंद शर्मा, रात 11.30 बजे मामला दर्ज

sehore

घर में घुसकर डॉक्टर पर हमला, एफआईआर दर्ज

सीहोर. पारस बिहार कॉलोनी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ लोग जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. आनंद शर्मा के घर में घुसकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। डॉक्टर ने खुद को बचाने के लिए कई बार हाथ जोड़े, लेकिन भीड़ ने एक हीं सुनी, एक के बाद एक व्यक्ति डॉक्टर को ताल-मुक्के मारते दिखाई दिया।

पारस बिहार कॉलोनी के तथाकथित लोग डॉक्टर की पिटाई कर ही रहे थे, तभी किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस डॉक्टर शर्मा को सुरक्षा की दृष्टि से थाने लेकर पहुंची। यहां पर सिविल सर्जन डॉक्टर भरत आर्य भी पहुंच गए। काफी देर तक थाना प्रभारी मनोज मिश्रा और पुलिस अधीक्षक एसएस चौहान के साथ डॉक्टर्स की बात हुई और अंत में डॉक्टर बिना किसी पुलिस कार्रवाई के थाने से लौट आए।

बिना एफआईआर दर्ज कराए थाने से लौटे सीएस डॉ. भरत आर्य और आनंद शर्मा ने तत्काल कॉल कर सभी डॉक्टर्स को बुलाया। सभी डॉक्टर्स के काफी देर तक चर्चा की और तय किया कि एफआईआर कराई जाएगी। सभी डॉक्टर रात करीब 10.30 बजे कोतवाली पहुंचे। यहां पर डॉ. आनंद शर्मा, डॉ. ओपी राजपूत और डॉ. अर्चना राजपूत ने संयुक्त रूप से आवेदन देकर पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर बाद वे पारस बिहार कॉलोनी स्थित आनंद शर्मा के घर पर बैठे थे, तभी छह नामजद लोग आए और अश£ील आरोप लगाते हुए हमला शुरू कर दिया। तीनों के साथ हमलावरों ने मारपीट की। पुलिस ने डॉक्टर्स की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉ. शर्मा पर हमला करने का कारण आसपास के व्यक्तियों ने डॉक्टर की संदिग्ध गतिविधियों को बताया है। बताया जा रहा है कि इस घटना के विरोध में रविवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सभी डॉक्टर्स हड़ताल करेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो