scriptठाकुर-ठकुरानी के साथ श्रद्धालुओं ने खेली फूलों की होली | patrika sehore news | Patrika News

ठाकुर-ठकुरानी के साथ श्रद्धालुओं ने खेली फूलों की होली

locationसीहोरPublished: Mar 18, 2019 11:28:07 am

Submitted by:

Kuldeep Saraswat

देशभर के लड्डू गोपाल गोट खाने सीहोर में पहुंचे, भक्ति गीतों पर थिरके श्रद्धालु

sehore

ठाकुर-ठकुरानी के साथ श्रद्धालुओं ने खेली फूलों की होली

सीहोर. लुनिया मोहल्ला चौराहा स्थित यशराज गार्डन में रविवार को कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां पर फूल और इत्र की होली खेली गई। होली श्रद्धालु और देशभर से आए लड्डू गोपाल के बीच खेली गई। ठाकुर-ठकुरानी के साथ महिलाओं ने जमकर पुष्प बरसा करा होली खेली। सीहोर शहर में पहली बार आयोजित ठाकुर-ठकुरानी की गोट में देशभर से आए करीब डेढ़ हजार से अधिक लड्डू गोपाल ने शिरकत की।

कार्यक्रम विठलेश सेवा समिति के तत्वाधान में किया गया था। सीहोर में यह कार्यक्रम दूसरी बार हुआ है। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र और औरंगाबाद से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पं. प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली। कार्यक्रम में लड्डू गोपाल के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी। सभी की पोशाक से लेकर मृर्ति और आसन बेहद ही खास तरीके सजाकर मंच पर पूरी श्रद्धा से विराजमान किया गया था। ठाकुर-ठकुरानी गोट के इस दिव्य आयोजन में सबसे पहले राधा नाम कीर्तन का आयोजन किया गया। समिति के भजन गायकों ने राधा-कृष्ण के भक्ति गीत सुनाई। इस दौरान भक्ति गीत पर श्रद्धालु थिरकते दिखाई दिए।

त्योहर के समय भी बंद नहीं हुई ओवरलोडिंग
सीहोर. ट्रैफिक पुलिस की अनदेखी के कारण त्योहार के समय भी बाजार में लोडिंग वाहन घूमते देखे जा रहे हैं। लोडिंग वाहन के शहर के प्रतिबंधित क्षेत्रों में घूमने के कारण बार-बार ट्रैफिक जाम हो रहा है। ट्रैफिक जाम की समस्या से दिनभर शहर को लोग परेशान होते रहते हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को त्योहर के समय ओवरलोड वाहन बाजार में आने से रूकवाना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो