script

सैनिक के पार्थिव शरीर को कांधा देने उमड़ा जनसैलाब

locationसीहोरPublished: Mar 24, 2019 11:17:59 am

Submitted by:

Kuldeep Saraswat

वंदे मातरम के जयकारों के साथ सैनिक का बिजौरी गृह गांव में अंतिम संस्कार

sehore

सैनिक के पार्थिव शरीर को कांधा देने उमड़ा जनसैलाब

सीहोर. बीएसएफ के जवान जीवन प्रजापति का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह करीब आठ बजे सीहोर पहुंचा। सीहोर में सैनिक के पार्थिव शरीर की एक झलक पाने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग एकजुट हो गए। हर तरफ से वंदे मातरम… भारत माता की जय के नारे गूंजने लगे। सैनिक के पार्थिव शरीर को कांधा देने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोक बिजौरी पहुंचे। गृह ग्राम बिजौरी में सैनिक सम्मान के साथ जीवन प्रजापति का अंतिम संस्कार किया गया।

साल 2003 में बीएसएफ में भर्ती हुए बिजौरी के जीवन प्रजापति असम में पदस्थ थे। होली के दिन हार्ट अटैक के कारण अचानक इनकी मौत हो गई थी। शनिवार सुबह उनका पार्थिव शरीर लेकर सेना के जवान सीहोर पहुंचे। यहां पर सैनिक के पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हुए। सैनिक जीवन प्रजापति के दो बच्चे हंै, जिसमें बड़ा लड़का है जिसकी उम्र करीब 22 साल है और छोटी बेटी पढ़ाई कर रही है। सैनिक के अंतिम संस्कार में विधायक सुदेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष सीताराम यादव, आष्टा विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, सीएसपी मंगल सिंह ठाकरे, राठौर समाज अध्यक्ष सतीश राठौर, प्रेम पहलवान, प्रिंस राठौर, सुनील शर्मा आदि शामिल हुए हैं।

इलाज के दौरान विवाहिता की मौत
सीहोर. मंडी थाना के गांव रोला निवासी एक महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रोला निवासी रंजीना बी (20) पति इमाम मियां को अज्ञात कारणों के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच में लिया है।

कुएं में गिरने से नाबालिग की मौत
सीहोर. एक सात वर्षीय नाबालिग की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार थाना बिलकिसगंज के तहत आने वाले गांव सारस में रहने वाला बादल (07) पिता गोमतीलाल बारेला पानी से भरे कुएं में गिर गया। परिजन उसे निकालकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो