सीहोर

भगवान महावीर का अभिषक कर मतदान का लिया संकल्प

भगवान महावीर के 2618वें जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत निकाली गई शोभा यात्रा

सीहोरApr 18, 2019 / 12:02 pm

Kuldeep Saraswat

भगवान महावीर का अभिषक कर मतदान का लिया संकल्प

सीहोर. भगवान महावीर का 2618वां जन्म कल्याणक महोत्सव उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। कल्याणक महोत्सव के तहत भगवान महावीर के 2500वें निर्वाण महोत्सव स्मारक स्थल कृति स्तंभ पर पूजा-अर्चना की गई। पूजा-अर्चना के बाद लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित करने को लेकर जैन समाज के लोगों नेमतदान का संकल्प लिया।

जैन धर्म के अराध्य 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव उपाध्याय मुनिश्री 108 विपृणत सागर महाराज के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान कर मनाया जा रहा है। श्री पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर छावनी में मुनिश्री के सानिध्य में भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा का अभिषेक किया गया। विश्व शांति विधान श्रावक श्राविकाओं के द्वारा विधी विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह श्री पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर छावनी से शोभायात्रा निकाली गई। भगवान महावीर की प्रतिमा सवर्ण रूपी विमान में विराजमान कर रथ यात्रा प्रारंभ हुई।

एक परिधान में नजर आईं महिलाएं
शोभायात्रा में कई महिला और पुरूषों की टोलियां एक जैसे परिधान में नजर आए। बच्चों की टोलियां भी एक जैसे वस्त्र और भेषभूसा में दिखाई दिए। पुरूष सफेद रंग के वस्त्र थे, वहीं महिलाऐं केसरिया वस्त्र पहने हुए थीं। शोभा यात्रा में भजन कीर्तन, बधाई गीत गायन, भक्ति-भाव से बिभोर होकर सभी साधक नृत्य करते चल रहे थे। यात्रा में युवक-युवतियां भगवान महावीर के जयकारे लगा रहे थे। शोभायात्रा रथ कोतवाली चौराहे पहुंची। कार्यक्रम में उपाध्याय मुनिश्री विपरणत सागर महाराज साहब ने अपने आशीष वचन में बताया कि हमारे भारत वर्ष में लोकतंत्र अनादिकाल से है।


‘जो सबकी गल्तियों को माफ कर दे वो महावीरÓ
सीहोर. श्वेताम्बर जैन समाज ने भी महावीर जयंती पर चल समारोह निकाला। चल समारोह के बाद दिव्य पूर्णा श्रीजी और शाश्वत पूर्णा श्रीजी महाराज ने कहा कि जिस प्रकार माता-पिता अपने बच्चों की सारी गल्तियां माफ कर देते हैं। वैसे ही भगवान भी हमारी सारी गल्तियां माफ कर दी है, इसलिए उन्हें हम महावीर कहते हैं। श्री श्वेताम्बर जैन श्री संघ सीहोर द्वारा महावीर जयंती के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम मण्डी स्थित श्री शांतिनाथ जैन मंदिर में किया जा रहा है।

 

Home / Sehore / भगवान महावीर का अभिषक कर मतदान का लिया संकल्प

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.