सीहोर

यहां, फेरे लेने से दुल्हन ने किया इनकार, मतदान के बाद की शादी

लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर दिखा उत्साह, 107 साल की बुढिय़ा ने भी डाला वोट

सीहोरMay 13, 2019 / 11:09 am

Kuldeep Saraswat

यहां, फेरे लेने से दुल्हन ने किया इनकार, मतदान के बाद की शादी

सीहोर. सीहोर में पोलिंग बूथ क्रामंक 183 पर मेंहदी लगे हाथों से निकिता कुशवाह ने मतदान किया। इसी प्रकार इछावर विधानसभा के फांगिया के पोलिंग क्रमांक 245 पर हल्दी लगे दूल्हा नरेश भाई ने मतदान किया। बुदनी में शनिवार को कोमल सुखीजा का विवाह सम्पन्न हुआ। रविवार को सुबह 8 बजे उसने अपने पति के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। नसरुल्लागंज में बूथ क्रमांक 245 पर दूल्हें ने वोट डाला है।

पहली बार मतदान का उत्साह
सीहोर के पोलिंग 182 पर बहन-भाई वोट डालने आए। भाई प्रदीप विश्वकर्मा और बहन प्रियंका विश्वकर्मा ने एक साथ पहली बार वोट किया। कस्बा निवासी पल्लवी राय पूना में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। पल्लवी मतदान के लिए दो दिन की छुट्टी लेकर सीहोर आई और सीहोर विधानसभा के पोलिंग बूथ क्रमांक 245 पर परिवार के साथ वोट डाला।


107 साल की बुजुर्ग महिला ने किया मतदान
लोकसभा चुनाव के मतदान को लेकर बुजुर्ग और नि:शक्तजन में भी काफी उत्साह देखा गया है। सीहोर विधानसभा के पोलिंग बूथ क्रमांक 183 पर नि:शक्त रविकांत कुमरे बैसाकी के सहारे पोलिंग बूथ तक पहुंचकर मतदान किया। इछावर विधानसभा के बिजीशनगर पोलिंग बूथ क्रमांक 242 पर 107 साल की अंतरा बाई ने मतदान किया। अंतरा बाई को उनका बेटा लक्ष्मीनारायण वर्मा मतदान केन्द्र तक लेकर आए थे। बुदनी विधानसभा के नसरुल्लागंज में मतदान केंद्र 245 पर लगभग 100 साल के हेमराज महेश्वरी गोपी किशन शर्मा एवं गबुलाल 86 वर्षीय ने व्हील चेयर से बूथ पर पहुंच मतदान किया। सीहोर में 80 वर्षीय विद्या देवी व्यास को मदर्स-डे पर उनके बेटे संतोष व्यास पोलिंग बूथ तक लेकर पहुंचे। पोलिंग बूथ क्रमांक 185 पर विद्या देवी ने उत्साह के साथ मतदान किया।

इवीएम खराबी, देर से वोटिंग शुरू
सीहोर के बूथ 241 पर ईवीएम खराब होने के कारण सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू नहीं हो सकी है।
सीहोर विधानसभा के पोलिंग बूथ 247 पर भी ईवीएम खराब होने के कारण मतदान प्रभावित हुआ। ईवीएम को ठीक करने में करीब आधा घंटे का समय लगा है।
सीहोर के पोलिंग 210 की इवीएम मतदान प्रारंभ करने के लिए चालू नहीं हो सकी। करीब 40 मिनट बाद इवीएम बदलने के बाद मतदान प्रारंभ हो सका है।
सीहोर के 235 पोलिंग बूथ पीडब्ल्यूडी कार्यालय की इवीएम मतदान के लिए चालू नहीं हो सकी, जिसकी वजह से करीब एक घंटे बाद मतदान प्रारंभ हो सका।
दोराहा के बरखेड़ाहसन पोलिंग बूथ क्रमांक 21 पर सुबह समय पर वोटिंग शुरू हो गई, लेकिन सात मत डले और मशीन 15 मिनिट बाद ही खराब हो गई। इसके बाद करीब एक घंटा बाद मशीन चालू हो पाई।

 

Home / Sehore / यहां, फेरे लेने से दुल्हन ने किया इनकार, मतदान के बाद की शादी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.