scriptभार्गव ने 552 से जीता तो पटेल 69 वोट से हारे खुद का बूथ | patrika sehore news | Patrika News

भार्गव ने 552 से जीता तो पटेल 69 वोट से हारे खुद का बूथ

locationसीहोरPublished: May 25, 2019 11:58:17 am

Submitted by:

Kuldeep Saraswat

सीहोर जिले से सांसद बनने वाले शिवराज के बाद भार्गव दूसरे व्यक्ति

sehore

भार्गव ने 552 से जीता तो पटेल 69 वोट से हारे खुद का बूथ

सीहोर. सीहोर विधानसभा के साथ बुदनी, इछावर और आष्टा में भी भाजपा को प्रचण्ड जीत मिली है। विदिशा संसदीय सीट से सांसद चुने गए रमाकांत भार्गव सीहोर जिले के शाहगंज के रहने वाले हैं। भार्गव की जीत में सीहोर जिले की बुदनी और इछावर विधानसभा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बुदनी और इछावर विधानसभा से भार्गव को करीब एक लाख 23 हजार की बढ़त मिली है।

विदिशा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र पटेल भी सीहोर की इछावर विधानसभा के रहने वाले हैं। 12 मई को लोकसभा चुनाव के मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी पटेल ने आमला रामजीपुरा पोलिंग बूथ मतदान किया, वहीं भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने बुदनी विधानसभा के शाहगंज में पोलिंग बूथ क्रमांक 51 पर वोट डाला। मतगणना के दौरान जब 23 मई रिजल्ट सामने आया तो सभी कांग्रेसी दंग रहे गए। भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने अपना पोलिंग बूथ 552 वोट से जीता है, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र पटेल आमला रामजीपुरा में खुद के पोलिंग बूथ 69 वोट से हार गए। आमला रामजीपुरा पोलिंग बूथ पर करीब 823 वोटर हैं, जिसमें से करीब 717 वोट डाले गए थे। यहां पर भाजपा को 386 और कांग्रेस को महज 317 वोट मिले हैं। पूर्व विधायक पटेल चुनाव जीतना तो दूर खुद का बूथ तक नहीं जीत पाए, जिसका परिणाम यह हुआ कि सीहोर जिले की दो विधानसभा से भाजपा को एक लाख 23 हजार से ज्यादा की बढ़त मिल गई।

जिले में 51 प्रत्याशियों में से 46 की जमानत जब्त
विदिशा, भोपाल और देवास लोकसभा से करीब 51 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से सीहोर जिले की चार विधानसभा में करीब 46 की जमानत जब्त हुई है। भोपाल लोकसभा से 31, विदिशा से 14 और देवास से 06 प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें से 46 की जमानत जब्त हुई है। भोपाल संसदीय क्षेत्र में 29, विदिशा में 12 और देवास में 05 की जमानत जब्त हो गई है। इसके साथ ही करीब 36 उम्मीदवार ऐसे रहे हैं, जिनकों चुनाव में नोटा से कम वोट मिले हैं।

 

जिले में सबसे बड़ी जीत बुदनी और इछावर में
विदिशा संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए रमाकांत भार्गव सीहोर जिले से सांसद बनने वाले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद दूसरे व्यक्ति हैं। भार्गव से इस चुनाव में सीहोर जिले से सबसे बड़ी जीत है। भोपाल संसदीय क्षेत्र की सीहोर विधानसभा से भाजपा को करीब 54 हजार 837 वोट की बढ़त मिली है, वहीं बुदनी विधानसभा से भाजपा को करीब 83 हजार की लीड़ मिली है। यह जीत जिले की सबसे बड़ी जीत है।

इछावर विधानसभा
रमाकांत भार्गव (भाजपा) – 97598
शैलेन्द्र पटेल (कांग्रेस) – 57504
जीत का अंतर – 40094
नोटा – 893
डाले गए वोट – 161248

बुदनी विधानसभा
रमाकांत भार्गव (भाजपा) – 131693
शैलेन्द्र पटेल (कांग्रेस) – 48545
जीत का अंतर – 83148
नोटा – 1236
डाले गए वोट – 186910

कौन क्या कहता है….
– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पांच साल में देश में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। देश हित में कई ऐसे काम हुए हैं, जो पहले कभी नहीं हुए। केन्द्र सरकार की नीतियों से समाज का हर वर्ग प्रभावित है, जिसकी वजह से भाजपा का इतनी बड़ी जीत मिली है।
रमाकांत भार्गव, सांसद विदिशा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो