scriptशराबी पति ने कुल्हाड़ी से किया हमला, मौत | patrika sehore news | Patrika News

शराबी पति ने कुल्हाड़ी से किया हमला, मौत

locationसीहोरPublished: Jun 16, 2019 11:44:17 am

Submitted by:

Kuldeep Saraswat

होशंगाबाद में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई, आरोपी अधेड़ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

sehore

शराबी पति ने कुल्हाड़ी से किया हमला, मौत

सीहोर. रेहटी के खनपुराखेड़ा गांव में एक शराबी पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन ने उपचार के लिए होशंगाबाद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस नेआरोपी अधेड़ पति के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपी का पत्नि के साथ झगड़ा खाना बनाने की बात को लेकर हुआ था।

पुलिससे मिली जानकारी के अनुसार खनपुराखेड़ा निवासी महिला 50 वर्षीय भूरी बाई का खाना बनाने की बात पर विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी पति भगवत सिंह भिलाला ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया। भूरी बाई के सिर में गंभीर चोट आई। परिजन ने उपचार के लिए रेहटी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद होशंगाबाद के लिए रेफर कर दिया। होशंगाबाद में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। जिसे लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

करंट लगने से दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी की मौत
बुदनी. ट्रैक्टर ट्रेनिंग एवं टैस्टिंग सेंटर बुदनी के बाल उद्यान में लगे फब्बारे को ठीक करते समय दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी सुरेश प्रधान (42) पुत्र रेवाराम को करंट लग गया। कर्मचारी को उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र बुदनी लाया गया, जहां से डॉक्टर ने बिना प्राथमिक उपचार के होशंगाबाद रेफर कर दिया। होशंगाबाद अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि पार्क में लगे फब्बारे में एक फब्बारा नहीं चल रहा था, जिसे चालू करने के लिए सुरेश प्रधान बिना बताए फब्बारे को बंद किए बिना ही पानी में उतर गया। पानी में करंट होने के कारण वह चिपक गया और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुरेश प्रधान संस्थान में पार्क की साफ-सफाई काम देखता था। शनिवार को होशंगाबाद जिला चिकित्सालय से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। संस्थान के निदेशक जेजेआर नरवरे ने बताया कि मृतक की पत्नी को संस्थान में नौकरी दी जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो