scriptसाहब! प्रसूता को डॉक्टर और नर्स इतना डराते हैं कि वह प्राइवेट में जाने को मजबूर हो जाए | patrika sehore news | Patrika News
सीहोर

साहब! प्रसूता को डॉक्टर और नर्स इतना डराते हैं कि वह प्राइवेट में जाने को मजबूर हो जाए

सिविल अस्पताल में बिना पैसे दिए नहीं होता सीजर, यहां पर नोरमल डिलेवरी पर भी देने पड़ते हैं रुपए

सीहोरJun 23, 2019 / 11:46 am

Kuldeep Saraswat

sehore

साहब! प्रसूता को डॉक्टर और नर्स इतना डराते हैं कि वह प्राइवेट में जाने को मजबूर हो जाए

सीहोर. साहब! सिविल अस्पताल में डिलेवरी के लिए आने वाली प्रसूताओं को डॉक्टर और नर्स इतना डराते हैं कि वह प्राइवेट अस्पताल में जाने को मजबूर हो जाती हैं। यहां सीजर के लिए अतिरिक्त पैसे देने पड़ते हैं। यह शिकायत शनिवार को आष्टा सिविल अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे प्रभारी मंत्री आरिफ अकील से पूर्व पार्षद शबाना महमूद और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इदरीश मंसूरी ने की। कांग्रेस नेता ने प्रभारी मंत्री से यहां तक कहा कि यह अस्पताल नहीं, डिलेवरी उद्योग बन गया है।

सिविल अस्पताल का निरीक्षण करने आष्टा पहुंचे प्रभारी मंत्री आरिफ अकील के साथ कलेक्टर अजय गुप्ता ने भी अस्पताल की व्यवस्थाएं देखीं। प्रभारी मंत्री ने आष्टा सिविल अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद सभी डॉक्टर्स को कारण बताओ नोटिस देने के आदेश दिए हैं। डॉक्टस पर आरोप है कि वे वार्ड में राउंड पर नहीं जाते हैं। सात दिन में से पांच दिन ऐसे होते हैं जब यहां मरीज दर्द से तड़पते रहते हैं और अस्पताल से डॉक्टर्स गायब होते हैं। प्रभारी मंत्री आरिफ अकील ने मरीजों से भी वार्ड में पहुंचकर चर्चा की और सात दिन में अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरूस्त करने का भरोसा दिलाया है। प्रभारी मंत्री अकील ने डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ को फटकार लगाते हुए कहा कि यदि किसी को काम नहीं करना है तो वह सीहोर से बाहर ट्रांसफर करा ले, सीहोर में रहेंगे तो काम करना पड़ेगा और जो व्यक्ति अपने काम में लापरवाही करेगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

भोजन प्रभारी को तत्काल हटाने के आदेश
आष्टा सिविल अस्पताल का निरीक्षण करते हुए प्रभारी मंत्री आरिफ अकील ने मरीजों को दिए जा रहे भोजन के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान मरीजों ने शिकायत दर्ज कराई कि अस्पताल की भोजन व्यवस्था ठीक नहीं है। मैन्यू के हिसाब से भी भोजन मरीजों को नहीं मिल रहा है। प्रभारी मंत्री ने भोजन व्यवस्था ठीक नहीं होने को लेकर नाराजगी व्यक्त की और तत्काल भोजन व्यवस्था प्रभारी मोहन श्रीवास्तव को हटाने के आदेश दिए। सोमवार से यह व्यवस्था कोई और व्यक्ति देखेंगा।
गंदगी और पेयजल संकट पर भड़के मंत्री
अस्पताल का निरीक्षण करने प्रभारी मंत्री आरिफ अकील आ रहे हैं, यह जानकारी पहले से अस्पताल प्रबंधन को मिल गई थी। मंत्री के आने की खबर पहले ही मिलने के बाद भी अस्पताल में साफ-सफाई ठीक से नहीं की गई। प्रभारी मंत्री ने अस्पताल में मिली गंदगी और मरीजों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं होने की बात को लेकर काफी नाराजगी व्यक्त की है। आष्टा से लोटने के बाद सीहोर मेें प्रभारी मंत्री ने बंद पड़ी डिस्पेंसरी का भी जायजा लिया है, बजाया जा रहा है कि इन बंद डिस्पेंसरी को फिर से चालू करने की कवायद की जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो